{"_id":"57b4bfd04f1c1b705e6eb849","slug":"communities-stoned-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":" दो समुदायों में पथराव, तीन घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो समुदायों में पथराव, तीन घायल
ब्यूरो,अमर उजाला मोदीनगर
Updated Thu, 18 Aug 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुद्वारा रोड स्थित किदवई नगर कालोनी के पास बुधवार शाम ठेली से बाइक टकराने पर दो समुदाय के बीच जमकर पथराव हुआ। इसमें तीन लोग घायल हो गए, और तीन कारें क्षतिग्रस्त हो गई। खास बात यह है कि बुधवार को इस मार्ग पर साप्ताहिक पैठ थी।
पथराव होते ही पैठ में भगदड़ मच गई। एसडीएम ने मय पुलिस बल मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। पुलिस अपनी ओर से घटना की जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी में है।
कोतवाली प्रभारी बृजेश शर्मा के मुताबिक घटना शाम करीब छह बजे हुई।
वाल्मीकि बस्ती कालोनी निवासी रवि बाइक लेकर कालोनी में जा रहा था। किदवई नगर कालोनी के पास उसकी बाइक एक ठेली से टकरा गई। पुलिस के मुताबिक इसके चलते दोनों में कहासुनी हो गई और देखते ही देखते दोनों समुदाय के लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों समुदाय में पथराव शुरू हो गया। करीब 20 मिनट दोनों ओर से एक-दूसरे पर जमकर ईंट बरसाईं गई। इसके चलते साप्ताहिक पैठ में अफरातफरी का माहौल बन गया। दो समुदाय में पथराव की सूचना पर तहसीलदार सुभाष चंद्र, कोतवाली प्रभारी बृजेश शर्मा, भोजपुर एसओ राजेश शर्मा, निवाड़ी एसओ बृजेश कुमार मय पुलिस बल मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया।
इसी बीच पहुंचे एसडीएम अतुल कुमार ने दोनों पक्षों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसओ ने बताया कि संघर्ष में दो पक्षों के नईम पुत्र फैय्याज, रवि और शिवम पुत्र किशन घायल हो गए।
तीनों को डाक्टरी के लिए सरकारी अस्पताल में भेजा गया है। वहीं पथराव के दौरान तीन कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। एसओ का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखकर पुलिस अपनी ओर से रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी में जुटी है।
एसडीएम अतुल कुमार का कहना है शांति व्यवस्था के मद्देनजर किदवईनगर कालोनी के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
चार साल में सातवीं बार पथराव
किदवई नगर कालोनी के पास दो समुदाय के बीच पहली बार पथराव की घटना नहीं हुई है। इससे पहले भी पथराव हो चुका है। दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक चार साल में यह सातवीं पथराव की घटना है।
साप्ताहिक पैठ के दौरान होती घटना
गुरुद्वारा रोड पर बुधवार और रविवार को साप्ताहिक पैठ लगती है और अक्सर इसी दिन घटना होती है। पिछली घटनाओं में भी दिन रविवार और बुधवार का रहा है। एसडीएम अतुल कुमार ने इस बाबत बताया कि साप्ताहिक पैठ हटाने के पूर्व में निर्देश हो चुके हैं। अब कड़ी कार्रवाई होगी।
रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर कर्फ्यू जैसा माहौल
गुरूद्वारा रोड पर मुस्लिम और वाल्मीकि कालोनी आसपास है। पथराव के बाद करीब 200 मीटर सड़क पर ईंट ही ईंट पड़ी दिखाई दंी। भारी संख्या में पुलिस के पहुंचने के बाद दोनों ओर से कर्फ्यू जैसा माहौल बन गया। वहीं तहसीलदार के निर्देश पर नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मियों ने सड़क से ईंट हटानी करनी शुरू कर दी है।