{"_id":"58308dd94f1c1bf23c90003e","slug":"change-came-bangladeshi-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोट बदलने पहुंचा बांग्लादेशी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नोट बदलने पहुंचा बांग्लादेशी गिरफ्तार
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sat, 19 Nov 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
currency exchange
- फोटो : AmarUjala
कौशांबी स्थित एक निजी बैंक के बाहर से शनिवार को पुलिस और लोकल इंटेलिजेंस यूनिट की टीम ने बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया है। वह पांच सौ के पुराने नोटों को बदलवाने की फिराक में था। बांग्लादेशी के पास से पांच सौ के पांच पुराने नोटों के साथ ही बांग्लादेश और नेपाल की करेंसी भी बरामद की गई है।
विज्ञापन
सीओ इंदिरापुरम अनिल कुमार यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एलआईयू एलआईयू और पुलिस टीम कौशंाबी पहुंची। यहां मोहम्मद रोमिज तालुकदार उर्फ रियाज निवासी जिला मोरलगंज बांग्लादेश को पकड़ा गया।
विज्ञापन
इसके पास सरकारी फोटो आईडी नहीं थी, जिसकी वजह से वह खुद नोट नहीं बदलवा सकता था और किसी की मदद से नोट बदलवाने की फिराक में था। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह विजय नगर स्थित प्रताप विहार में पांच साल से रह रहा था। पुलिस के मुताबिक रोमिज वह फर्जी भारतीय आईडी बनवाने की भी कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन
नोएडा में कबाड़ी का काम कर रहा थापुलिस के मुताबिक रियाज नोएडा सेक्टर-5 स्थित हरौला में कबाड़ी का काम करता था। कबाड़ का काम इस लिए चुना गया, क्योंकि इस काम को शुरू करने में पहचान पत्र की जरूरत नहीं पड़ती।