फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   CCTV footage seemed to fire pistol punk

सीसीटीवी फुटेज में तमंचे से फायर करते दिखे बदमाश

Mon, 16 May 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 16 May 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
CCTV footage seemed to fire pistol punk
सीसीटीवी - फोटो : अमर उजाला

 एंजेल मॉल स्थित लिकर हाउस डिस्क-पब में पांच बदमाश जबरन घुस आए और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। गोलियों की आवाज सुनकर अफरातफरी और भगदड़ मच गई।

विज्ञापन


बाउंसरों- कर्मचारियों के विरोध पर बदमाशों ने एक कर्मचारी को जमकर पीटा और भाग गए। पुलिस वारदात का इरादा दहशत फैलाना मान रही है। सीसीटीवी फुटेज में बदमाश दिख रहे हैं, जिसके जरिए पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


कौशांबी निवासी योगेश शर्मा का एंजेल मॉल में लिकर हाउस डिस्क-पब है। शुक्रवार शाम करीब छह बजे पांच बदमाश डिस्क में जाने लगे। गेट पर उनकी चेकिंग की गई तो उनके पास हथियार मिले। सुरक्षा गार्ड उन्हें रोकने लगा तो वह तो जबरन अंदर घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाउंसरों और कर्मचारियों ने विरोध किया तो उन्होंने तमंचे और पिस्टल निकाल लिए। ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे, जिससे बल्ब और शीशे टूट गए। सुरक्षा गार्ड, मैनेजर और बाउंसर भी जान बचाकर भाग गए। बदमाश बार एरिया में पहुंच गए और काउंटर पर फायरिंग कर शराब की बोतलें और गिलास तोड़ दिए।

इस दौरान वहां करीब 60-70 लोग थे, जिनमें भगदड़ मच गई। बदमाश किचन एरिया में घुसे और वहां भी फायरिंग की। किचन एरिया में तैनात कर्मचारी ओपी को बदमाशों ने बुरी तरह पीटा और भाग गए। भागते हुए बदमाशों ने बाहर से भी लिकर हाउस पर फायरिंग की।

सूचना पर एसपी सिटी सलमान ताज, सीओ अतुल यादव, एसएचओ गोरखनाथ यादव, चौकी इंचार्ज आनंद देव मिश्र मौके पर पहुुंचे। एसपी सिटी ने बताया कि फायरिंग के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन आपसी विवाद में दहशत फैलाना वजह हो सकता है।

मामले की जांच की जा रही है। सुरक्षा में चूक पर मॉल प्रबंधन पर कार्रवाई की जाएगी। बदमाशों के काउंटर पर फायरिंग करने के दौरान ही मालिक योगेश शर्मा बाहर से डिस्क में पहुंचे थे और पुलिस को खबर की थी। बदमाश उन्हें नहीं देख सके थे। हो सकता है बदमाशों का निशाना योगेश होते।

योगेश ने देर रात इंदिरापुरम थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। बता दें कि योगेश पहले ईडीएम में चिलम डिस्क चलाते थे। मई 2015 को गाजीपुर के कुछ बदमाशों ने रंगदारी मांगते हुए डिस्क पर फायरिंग करते हुए मैनेजर विवेक को पीटा था।


इस घटना के बाद ईडीएम मॉल से डिस्क बंद कर योगेश ने एंजेल मॉल में नए नाम से डिस्क की शुरूआत की थी।

पुलिस बोली- दो राउंड फायरिंग, लोग बोले- 12 राउंड
पुलिस महज दो राउंड फायरिंग होना कह रही है, जबकि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि 12 राउंड से ज्यादा फायरिंग हुई है। काउंटर पर ही गोली लगने के तीन निशान हैं। काउंटर के साइड में लगे बल्ब भी फायरिंग में ही टूटे हैं। किचन एरिया और डिस्क-पब के बाहर भी फायरिंग हुई है।

मॉल में नहीं है सुरक्षा
मॉल की ओर से सीसीटीवी नहीं लगाए गए हैं। प्रवेश द्वार पर न गार्ड और न ही चेकिंग की जाती है। हथियारों को पकड़ने के लिए कोई मेटल डिटेक्टर भी नहीं लगा है। दूसरी तरफ, पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही घटनास्थल की सफाई शुरू कर दी गई थी।

बदमाशों के भागने के बाद कर्मचारी डांसिंग एरिया को साफ करने में लगे थे। डांसिंग फ्लोर पर पानी और शराब भी फैली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed