{"_id":"573f34bb4f1c1b6f64ac701f","slug":"car-riders-young-men-beat-up-policemen","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार युवकों ने पुलिसकर्मियों को पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवार युवकों ने पुलिसकर्मियों को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 21 May 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
मार पिटाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्याम पार्क एक्सटेंशन में जिंदल मार्केट के पास बृहस्पतिवार रात चेकिंग के लिए कार सवार युवकों को रोकना पुलिसकर्मियों को महंगा पड़ा। पुलिस चौकी से महज सौ मीटर की दूरी पर कार में सवार दो युवक उतरे और लैपर्ड सवार दो पुलिसकर्मियों को पीटकर भाग गए।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात करीब सवा 12 बजे लैपर्ड पर तैनात सिपाही धीरज और इशम सिंह श्याम पार्क पुलिस चौकी के पास चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने तेज रफ्तार कार को रुकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुकी तो सिपाहियों ने लैपर्ड से पीछा किया। पुलिस चौकी से करीब सौ मीटर की दूरी पर उन्होंने कार को रोक लिया।
विज्ञापन
अचानक दो युवक बाहर निकले और पुलिसवालों को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद वे जीटी रोड की ओर भाग गए। पुलिस कर्मियों की सूचना पर करीब दस मिनट में पीसीआर मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल ले गई।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज की हो रही जांच : एएसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि जिस रास्ते से बदमाश भागे हैं। वहां एक कालेज और एक रेस्टोरेंट के बाहर सीसीटीवी लगे हैं। फुटेज देखी जा रही है, जिससे युवकों का पता चला सके।
पुलिस कर्मचारियों से पूछताछ में पता चला है कि कार सवार युवक नशे की हालत में थे। साथ ही लैपर्ड पर तैनात पुलिसकर्मियों का ड्यूटी रिकार्ड भी देखा जाएगा।