{"_id":"590f52de4f1c1b054b850e05","slug":"car-rider-trumpets-robbery-amazon-s-goods-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार बदमाशों ने लूटा अमेजॉन के माल से भरा ट्रक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवार बदमाशों ने लूटा अमेजॉन के माल से भरा ट्रक
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sun, 07 May 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खड़ा ट्रक
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कविनगर थाना क्षेत्र में शनिवार रात कार सवार चार बदमाशों ने अमेजॉन के सामान से भरे एक मिनी ट्रक चालक को अगवा कर ट्रक लूट लिया। वारदात के बाद आरोपी चालक और ट्रक को ग्रेटर नोएडा के बादलपुर में छोड़कर भाग गए। हालांकि ट्रक में लदे सामान के चार बोरे गायब हैं।
विज्ञापन
पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।अलीगढ़ टप्पल निवासी रोहन सिंह दिल्ली की सीआरएलडब्ल्यू कंपनी में ड्राइवर है। वह शनिवार रात करीब 10:40 बजे कविनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित अमेजॉन कंपनी से मिनी ट्रक में करीब 10 लाख रुपये का माल लादकर हापुड़ के लिए रवाना हुआ था।
विज्ञापन
चालक का कहना है कि विवेकानंद नगर फ्लाईओवर के पास पहुंचते ही कार सवार चार बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने उसे अपनी कार में अगवा कर लिया, जबकि एक बदमाश उसका ट्रक लेकर वहां से चला गया।
विज्ञापन
इसके बाद बदमाशों ने उसे बादलपुर इलाके में फेंक दिया और बादलपुर में ट्रक को छोड़कर भाग गए। बाद में रोहन ने कविनगर थाने में आकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। उधर, कविनगर एसएचओ हेमंत राय का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है, जिसकी वजह से पुलिस चालक रोहन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जांच में पता चला है कि ट्रक में से चार बोरे गायब हैं, जिनमें करीब दो लाख रुपये के माल रखे होने की संभावनाएं हैं।
जीपीएस सिस्टम से पुलिस को मिली जानकारी
एसएचओ का कहना है कि ट्रक में जीपीएस सिस्टम और कैमरे के अलावा अलार्म सिस्टम लगा है। जो कंपनी के मानेसर गुरुग्राम स्थित दफ्तर से कनेक्ट है। जीपीएस सिस्टम के माध्यम से ही ट्रक के बादल पुर में होने की जानकारी पुलिस को हुई। जिसके बाद पुलिस ने उसे वहां से बरामद कर लिया।
ट्रक में लगा कैमरा टूटने से मामला हुआ संदिग्ध
एसएचओ का कहना है कि रोहन अमेजॉन कंपनी से देर रात 10:40 बजे ट्रक लेकर निकला था, जिसके बाद 10:46 बजे ट्रक में लगा खुफिया कैमरा टूट जाता है। जिसकी जानकारी केवल चालक और मॉनेटिंग करने वाले अधिकारियों को ही पता हैं। साथ इस खुफिया कैमरे की जानकारी किसी बाहरी व्यक्ति को नहीं थी।
इसके अलावा बदमाशों ने ट्रक से केवल चार ही बोरे चुराने की बात से मामला संदिग्ध लग रहा है।