फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Car crushed by the death of innocent

कार से कुचल कर मासूम की मौत

Sat, 31 Dec 2016 12:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Sat, 31 Dec 2016 12:59 PM IST
विज्ञापन
Car crushed by the death of innocent
अपराध - फोटो : अमर उजाला
सिहानी गेट थाना क्षेत्र में कार सवार एक युवक ने घर के सामने खेल रही डेढ़ साल की मासूम बच्ची को कुचल दिया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस आरोपी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


मूलरूप से छतरपुर मध्यप्रदेश के रहने वाले कांशीराम शर्मा नेहरू नगर-3 में रहते हैं। नेहरू नगर-3 स्थित एक बिल्डिंग में वह राज मिस्त्री और पत्नी मजदूरी का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह डेढ़ वर्षीय बेटी आरुषी बिल्डिंग के बाहर रेत के ढेर पर खेल रही थी।
विज्ञापन


सुबह 11 बजे सामने की बिल्डिंग में रहने वाले एक ऑटो मोबाइल कंपनी में कर्मचारी ने अपनी कार निकाली, वे नोएडा स्थित अपने ऑफिस जा रहे थे। कार जैसे ही रेत के ढेर के पास पहुंची, बच्ची रेत में फिसल सड़क पर गिर गई और कार की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार चालक ही बच्ची को यशोदा अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, जिससे कुछ देर के लिए सड़क पर जाम लग गया।

आरुषी के मामा अतुल ने सिहानी गेट थाने में कार चालक के खिलाफ तहरीर दी है। इस संबंध में प्रभारी एसपी सिटी राजेश कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है। 

- पोस्टमार्टम नहीं कराने के लिए पुलिस से भिडे़ परिजन
बच्ची की मौत के बाद आरुषी केपरिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराए जाने की मांग पुलिस के सामने रखी। इस मांग को लेकर परिजन पुलिस से भिड़ भी गए। हालांकि पुलिस के समझाने के बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हो गए। 

रांग साइड जा रहे स्कूटी सवारों को कार चालक ने मारी टक्कर
नेहरू नगर फ्लाईओवर पर शुक्रवार की दोपहर रांग साइड जा रहे स्कूटी सवार युवक-युवती को कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक-युवती घायल हो गए। हालांकि कार चालक फरार हो गया। घायलों में दिनेश शर्मा और कनिका वर्मा निवासी कविनगर हैं।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया । होली चाइल्ड की तरफ  से एक कार नेहरू नगर फ्लाईओवर पर जा रही थी। तभी गलत दिशा से आ रही स्कूटी से टक्कर हो गई। घायल दिनेश ने सिहानी गेट थाने में अज्ञात कार चालक के खिलाफ तहरीर दी है। 

एनएच-58 पर ट्रक चालक ने ऑटो को मारी टक्कर
 एनएच-58 पर राजनगर एक्सटेंशन चौराहे के पास शुक्रवार सुबह करीब सात बजे मेरठ से दिल्ली की ओर जा रहे एक ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार अमित और विपिन निवासी मोहननगर मामूली रूप से घायल हो गए।


दोनों घायलों को वरदात अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। सिहानी गेट एसएचओ का कहना है कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed