फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Car-cash robri by software company sales manager abducted

सॉफ्टवेयर कंपनी के सेल्स मैनेजर को अगवा कर कार-नगदी लूटी

Wed, 22 Mar 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद Updated Wed, 22 Mar 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
Car-cash robri by software company sales manager abducted
लूट - फोटो : अमर उजाला

   

विज्ञापन

दिल्ली की नामी सॉफ्टवेयर कंपनी के सेल्स मैनेजर को हथियारबंद बदमाशों ने सोमवार रात अगवा कर उनकी स्विफ्ट कार, नगदी, लैपटॉप और दो मोबाइल लूट लिए। बदमाश करीब दो घंटे घुमाने के बाद उन्हें बागपत के रटौल गांव में फेंककर फरार हो गए।

लोनी की न्यू विकास नगर कालोनी निवासी विजयंत सिंह दिल्ली की एक सॉफ्टवेयर कंपनी में सेल्स मैनेजर हैं। सोमवार शाम वह ऑफिस से छुट्टी के बाद वसुंधरा निवासी अपने एक दोस्त से मिलने गए थे। देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे वह वसुंधरा से लोनी स्थित घर जाने के लिए निकले।
विज्ञापन


रास्ते में भोपुरा तिराहे पर सिगरेट लेने के लिए कार से उतरे। सिगरेट लेकर वह कार की तरफ बढ़े ही थे कि तीन हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें घेरकर कनपटी पर पिस्टल लगाकर कार की पिछली सीट पर डाल दिया। दो बदमाश उन्हें पकड़कर पिछली सीट पर बैठे जबकि तीसरे बदमाश ने कार दौड़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीछे बैठे बदमाशों ने उनके साथ मारपीट भी की। टीला मोड़ के पास एक खेत में कार ले जाकर तीनों बदमाशों ने उन्हें कार से उतारा और शर्ट से हाथ और बेल्ट निकालकर पैर बांध दिए। उनकी आंख पर भी पट्टी बांध दी। इसके बाद उनसे उनके तीन एटीएम कार्ड का पिन लिया, तभी पीछे से एक और कार आई और उसमें से एक और युवक उतरा।

दो युवक उनकी कार लेकर एटीएम से रुपये निकालने गए। करीब बीस मिनट में लौटे और विजयंत को वापस कार में डालकर कार बागपत की ओर दौड़ा दी। बदमाश बागपत के रटौल के मुबारिकपुर के जंगल में उन्हें फेंककर फरार हो गए।

बदमाशों के जाने के बाद रात करीब ढाई बजे विजयंत पैदल ही करीब दो किलोमीटर दूर लगे एक मेले में पहुंचे और लोगों की मदद से पुलिस और परिवार से संपर्क किया। मंगलवार को थाना साहिबाबाद पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।

एसएचओ साहिबाबाद धीरेंद्र यादव ने बताया कि जिस एटीएम से बदमाशों ने रुपये निकाले वहां की सीसीटीवी फुटेज निकलवाई जा रही है। इसके अलावा रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से बदमाशों की कार की पहचान करने का प्रयास भी किया जा रहा है।      

- विजयंत के भाई ने बदमाशों को एटीएम के बाहर देखा तो हुई हाथापाई      
विजयंत ने बताया कि बदमाशों ने जावली स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से उनके कार्ड से करीब 65 हजार रुपये निकाले। बदमाश जब कार से उतरकर एटीएम से रुपये निकाल रहे थे तभी वहां से गुजर रहे विजयंत के भाई ने अपने भाई की कार को देखा।

अमित ने जब कार के पास खड़े युवक से विजयंत के बारे में पूछा तो उसने कहा कि वह एटीएम से रुपये निकाल रहे हैं, तभी एटीएम से एक मोटा सा युवक निकला और दूसरे युवक ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद बदमाश गाड़ी लेकर टीला मोड़ की ओर भाग खड़े हुए।

अमित लगातार विजयंत को कॉल कर रहे थे, मगर उनका फोन बदमाशों ने बंद कर दिया था। वह भाई की तलाश कर ही रहे थे कि विजयंत ने रात करीब ढाई बजे उन्हें अनजान व्यक्ति के नंबर से कॉल कर बताया कि बदमाशों ने उनसे कार लूट ली है।      

करीब दो घंटे सड़कों पर दौड़ाया मगर नहीं दिखी पुलिस गश्त      
रात करीब 12 बजे भोपुरा से विजयंत को अगवा करने के बाद बदमाशों ने उन्हें करीब दो बजे तक दो घंटे कार में बंधक बनाकर दौड़ाया, मगर एक भी पुलिसकर्मी पूरे रास्ते नहीं दिखा। विजयंत ने बताया कि बदमाशों ने धमकी दी थी कि अगर शोर मचाया तो गोली मार देंगे। बदमाश टीला मोड़ चौकी के सामने से भी गुजरे।


ऐसे में वह सोच रहे थे कि कहीं पुलिस की चेकिंग हो तो वह पकड़े जाएं। विजयंत ने बताया कि बदमाशों की एक कार उनकी कार के पीछे चल रही थी। तीन बदमाश उनकी कार में जबकि दो-तीन युवक दूसरी कार में सवार थे।     

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed