फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cane purchasing center guards shot dead

गन्ना क्रय केंद्र के चौकीदार की गोली मारकर हत्या

Tue, 07 Feb 2017 01:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /मोदीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला /मोदीनगर Updated Tue, 07 Feb 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
Cane purchasing center guards shot dead
काइम - फोटो : अमर उजाला
निवाड़ी थाना अंतर्गत खिंदौड़ा-ग्यासपुर मार्ग पर रविवार रात गन्ना क्रय केंद्र के चौकीदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात उस वक्त हुई जब वह घर से खाना खाकर क्रय केंद्र पर जा रहा था। पुलिस  एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


खिंदौड़ा गांव निवासी धर्मवीर (60) ग्यासपुर गांव स्थित मोदी शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर चौकीदार था। उसके बेटे लीलू शर्मा के मुताबिक रविवार रात करीब सात बजे धर्मवीर क्रय केंद्र से घर पर खाना खाने आए थे और करीब आठ बजे क्रय केंद्र पर लौट रहे थे।
विज्ञापन


देर रात गांव निवासी एक व्यक्ति ने घर पहुंचकर पिता के हत्या की सूचना दी। इस पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। निवाड़ी एसओ सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि धर्मवीर की सीने में गोली मारकर हत्या की गई थी। एसओ ने बताया कि परिजनों ने गांव निवासी एक व्यक्ति पर हत्या का शक जाहिर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि धर्मवीर से एक व्यक्ति ने पांच साल पहले 40 हजार रुपये के पेड़ खरीदे थे। बकाया 20 हजार रुपये को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

धर्मवीर के एक भाई की जेल में हुई मौत
एसओ सत्येंद्र कुमार राय के मुताबिक धर्मवीर के एक भाई धन्नू की चार साल पहले जेल में मौत हो गई थी। धन्नू गांव निवासी एक व्यक्ति के मर्डर में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। 


दूसरे समुदाय के व्यक्ति पर आरोप
धर्मवीर के मर्डर में गांव निवासी दूसरे समुदाय के व्यक्ति पर आरोप लगाया गया है। इसके चलते पुलिस मामले में सोच समझकर जांच कर रही है। एसओ का कहना है कि जांच पड़ताल के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed