{"_id":"5879133f4f1c1b7840ba98f9","slug":"came-to-atm-cash-caught-in-muradnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम के लिए आया था मुरादनगर में पकड़ा गया कैश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम के लिए आया था मुरादनगर में पकड़ा गया कैश
ब्यूरो , अमर उजाला मोदीनगर
Updated Fri, 13 Jan 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
रुपये बरामद
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार की रात मुरादनगर में पकड़ा गया 1.90 करोड़ कैश एटीएम में डालने के लिए आया था। शुक्रवार को आयकर विभाग और कंपनी के अधिकारी थाने में पहुंचे और जांच पड़ताल के बाद हिरासत में लिए गए युवकों को छोड़ दिया गया जबकि कैश बैंक प्रापर्टी के चलते लौटा दिया गया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की रात मुरादनगर पुलिस ने मेन रोड से एक वैन को रोककर तलाशी ली, जिसमें 1.90 करोड़ नई करेंसी मिली थी। वैन में सवार युवकों के दस्तावेज नहीं दिखाने पर पुलिस को शक था कि बरामद कैश चुनाव में खपत होने के लिए जा रहा है।
विज्ञापन
इसके चलते शुक्रवार सुबह आयकर विभाग के अधिकारी हेमंत कुमार टीम के साथ थाने में पहुंचे और जांच पड़ताल की। इसी बीच सीएमएस कंपनी के अधिकारी अनुराग दुबे भी पहुंच गए। अधिकारी ने बताया कि कंपनी की ओर से यह कैश 113 एटीएम में डालने के लिए जा रहा था, जिसमें 30 एटीएम में रुपये डालने बाकी रह गए थे।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर हरिदयाल यादव ने बताया कि कंपनी की ओर से दस्तावेज दिखाने पर आयकर अधिकारियों ने बरामद कैश बैंक प्रापर्टी माना है। इसके चलते हिरासत में लिए गए युवकों को छोड़ दिया गया है।