{"_id":"58372a844f1c1b242413cbd6","slug":"by-chen-nurse-pistol-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्टल तान कर नर्स से चेन लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिस्टल तान कर नर्स से चेन लूटी
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Thu, 24 Nov 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
9 एमएम पिस्टल
- फोटो : demo pic
डीएलएफ कालोनी में बृहस्पतिवार शाम पैदल आए एक बदमाश ने पीएचसी की नर्स पर सरे राह पिस्टल तानते हुए चेन लूट ली। इसके बाद वह कुछ दूरी पर खड़े बाइक सवार साथी के साथ भाग गया।डीएलएफ कालोनी निवासी प्रेमलता साहिबाबाद गांव स्थित पब्लिक हेल्थ सेंटर (पीएचसी) में नर्स हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह भोपुरा रोड पर ऑटो से उतरकर पैदल घर लौट रही थीं। इस दौरान डीएलएफ मार्केट के पास उनके पीछे से पैदल आए बदमाश ने चेन झपटने का प्रयास किया। महिला ने विरोध किया तो बदमाश ने पिस्टल निकाल कर उनकी कनपटी पर तान दी और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
आसपास मौजूद कुछ लोग बदमाश की ओर बढ़े लेकिन उन पर भी पिस्टल तान दी। इसके बाद चेन छीन कर बदमाश गली के नुक्कड़ की ओर भागा और बाइक पर बैठे अपने साथ के साथ दिल्ली की ओर फरार हो गया। महिला ने 100 नंबर पर कॉल कर मामले की सूचना दी।
विज्ञापन
एएसपी अनूप सिंह ने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। दूसरा बदमाश नुक्कड़ पर खड़ा था। ऐसे में लोग बाइक का नंबर नहीं देख सके। फुटेज से बाइक का नंबर मिल सकता है।