फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Businessman stealing home, 12 hours after police took reminiscence

कारोबारी के घर चोरी, 12 घंटे बाद पुलिस ने ली सुध

Sun, 26 Feb 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ गाजियाबाद
ब्यूरो अमर उजाला/ गाजियाबाद Updated Sun, 26 Feb 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
Businessman stealing home, 12 hours after police took reminiscence
अपराध - फोटो : अमर उजाला
नेहरू नगर थर्ड में कूकर ट्रेडिंग के कारोबारी के घर को शनिवार रात चोरों ने निशाना बनाया। चोर घर में रखे करीब एक किलो सोने के जेवरात और साढे़ नौ लाख रुपये चुरा ले गए। कारोबारी ने अपनी दो बेटियों की शादी के लिए यह ज्वैलरी और नकदी इकट्ठा कर रखी थी। 
विज्ञापन


पड़ोसी के घर पर लगे सीसीटीवी में चार चोर कैद हो गए। लापरवाही का आलम देखिए कि सूचना के 12 घंटे बाद पुलिस पीड़ित व्यापारी के घर पहुंची। पीड़ित विजय गुप्ता सी-36 नेहरू नगर थर्ड में अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ रहते हैं। उनका कूकर ट्रेडिंग का काम है।
विज्ञापन


उनकी एक बेटी की शादी हो चुकी है। वह दिल्ली के लक्ष्मी नगर में अपने पति के साथ रहती है। विजय गुप्ता ने बताया कि वह 18 फरवरी को काम के सिलसिले से पुणे गए थे, जबकि उनकी पत्नी रिता गुप्ता दोनों बेटियों को बड़ी बेटी के घर छोड़कर द्वारकाधीश गुजरात चली गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय ने बताया कि वह जब शनिवार रात को पुणे से घर लौटकर आए तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। इसके बाद जब वह कमरों में गए तो उनके घर की सारी अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। विजय ने बताया कि उनके घर से करीब 100 तोले सोने और डायमंड की ज्वैलरी व करीब साढ़े नौ लाख रुपये का कैश गायब था।

उन्होंने बताया कि ज्वैलरी की कीमत करीब 31 लाख रुपये है। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने रात नौ बजे ही पुलिस को चोरी की सूचना दी थी, लेकिन सूचना के करीब 12 घंटे बाद रविवार सुबह 9 बजे पुलिस पहुंची।

विजय गुप्ता ने सिहानी गेट थाने में रविवार दोपहर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। सिहानी गेट एसएचओ डालचंद का कहना है कि पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही हैं।


सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चार चोर
एसएचओ ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने पड़ोसी के घर पर लगे कैमरे को चेक किया तो उसमें चार चोर सुबह घर में घुसते और निकलते हुए दिखाई दिए थे। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed