{"_id":"57a61cb24f1c1b39302b9bea","slug":"burned-the-effigy-of-cm-five-policemen-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप ने फूंका था सीएम का पुतलाका मामलाः आप के 4 गिरफ्तार, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आप ने फूंका था सीएम का पुतलाका मामलाः आप के 4 गिरफ्तार, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Sun, 07 Aug 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
आप कार्यकर्ताओं द्वारा कलक्ट्रेट परिसर में सीएम का पुतला फूंकने के मामले में कचहरी चौकी इंचार्ज समेत पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। एसएसपी ने शुक्रवार देर रात कचहरी चौकी इंचार्ज नरेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल रामजीत सिंह, महिला कांस्टेबल हेमलता, कांस्टेबल शीशपाल और जितेंद्र के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की। इन पुलिसकर्मियों की कार्य में लापरवाही मानी गई है।
विज्ञापन
कचहरी में ड्यूटी होने के बावजूद इन्होंने कार्य में उदासीनता दिखाई। बता दें कि डीएम ने इस मामले में एसएसपी से लापरवाह पुलिस अफसरों और कर्मचारियों पर कार्रवाई करने को कहा था।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में सीएम का पुतला फूंकने के मामले में ‘आप’ के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किए जाने पर सियासत गरमा गई है। आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह शनिवार को गाजियाबाद पहुंचे और 8 अगस्त को पूरे यूपी में आंदोलन का एलान किया। उन्होंने सीएम को चुनौती दी कि वो जो कार्रवाई करना चाहते हैं कर लें, ‘आप’ का प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
संजय सिंह ने आरडीसी में एक प्रेस वार्ता में कहा कि बुलंदशहर गैंगरेप व गिरती कानून व्यवस्था के खिलाफ कलक्ट्रेट परिसर में आप कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक विरोध किया था लेकिन प्रशासन ने 25 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की, 6 को नामजद किया और 4 को जेल भेज दिया।
उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार छोटे-बडे़ छह सौ दंगे, मथुरा कांड, बुलंदशहर, बरेली गैंगरेप रोक नहीं पाती है लेकिन कोई संवैधानिक अधिकारों के तहत विरोध करता है तो उसके खिलाफ पुलिस बहादुर हो जाती है। जिलाधिकारी ने किसी शहंशाह की तरह यह फरमान जारी कर दिया है कि धरना-प्रदर्शन की अनुमति तीन दिनों पहले लेनी होगी लेकिन आम आदमी पार्टी ऐसी किसी अनुमति की मोहताज नहीं है।
8 अगस्त को गाजियाबाद समेत पूरे प्रदेश में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया जाएगा। प्रेस वार्ता में दिल्ली सरकार के महिला जन कल्याण मंत्री संदीप कुमार भी थे। प्रेस वार्ता के बाद संजय सिंह ने गिरफ्तार कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और एक बैठक कर आंदोलन की रणनीति तय की।
आप के संयोजक समेत चार को भेजा जेल
कविनगर पुलिस ने शुक्रवार रात आप के गाजियाबाद विधानसभा के संयोजक मुकेश प्रजापति समेत विजय शर्मा, शिवदत्त सिंह और सुरेश सैनी को गिरफ्तार कर शनिवार को सीजेएम कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इन चारों पर 1932 की धारा 7 व 6 के अलावा धारा 147, 341 व 353 लगाई गई हैं।
आप नेता भूपेंद्र सिंह एडवोकेट ने बताया कि सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में इनकी जमानत केलिए आवेदन दिया जाएगा।छावनी में तब्दील रहा कलक्ट्रेट शनिवार सुबह दस बजे से ही कलक्ट्रेट को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। पीएसी और दूसरे थानों के भी पुलिस बल दोपहर तीन बजे तक तैनात रहे। अधिकारियों को आशंका थी कि कभी भी आप कार्यकर्ता यहां धमक सकते हैं।