{"_id":"61b33ca98c9222068c5060cd","slug":"bulandshahr-married-woman-accuses-her-mother-of-hostage-and-sell-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: विवाहिता ने मां पर लगाया बंधक बनाकर बेचने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बुलंदशहर: विवाहिता ने मां पर लगाया बंधक बनाकर बेचने का आरोप
Fri, 10 Dec 2021 05:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 10 Dec 2021 05:10 PM IST
सार
पीड़िता ने बताया कि किसी तरह उसने वहां से छूटकर पति को सूचना दी और फिर शिकायत करने पहुंची है। एसएसपी ने सिकंदराबाद कोतवाल को मामले में जांच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने मां पर ससुराल से धोखे से ले जाकर उसका सौदा करने का आरोप लगाया है। एसएसपी ने सिकंदराबाद कोतवाल को जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
सिकंदराबाद के एक गांव निवासी विवाहिता ने एसएसपी से मिलकर बताया कि वर्ष 2014 में उसकी शादी हुई थी। तब से पति के साथ रह रही है। बीते दिनों उसकी मां उसको धोखे से ससुराल से एक माह के लिए अपने साथ ले आई।
विज्ञापन
आरोप है कि मां ने उसके जेवरात हड़प लिए और उसको बेचने के लिए सौदा तय कर दिया। विरोध करने पर कमरे में बंधक बनाकर पीटा। कुछ लोगों को घर बुलाकर उसको दिखाते हुए संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया गया। इंकार करने पर पीटकर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि किसी तरह उसने वहां से छूटकर पति को सूचना दी और फिर शिकायत करने पहुंची है। एसएसपी ने सिकंदराबाद कोतवाल को मामले में जांच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।