{"_id":"573b79544f1c1be36dac7326","slug":"building-owner-indiamart-reports-on-the-branch-manager","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्डिंग मालिक-इंडियामार्ट के ब्रांच मैनेजर पर रिपोर्ट दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिल्डिंग मालिक-इंडियामार्ट के ब्रांच मैनेजर पर रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 18 May 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनगर में एसी में ब्लास्ट से हुए अग्निकांड मामले में बिल्डिंग मालिक राधेश्याम, उसके बेटे रजनीश और इंडियामार्ट कंपनी के ब्रांच मैनेजर अभिषेक मेहता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पहली एफआईआर राजनगर सेक्टर-9 चौकी इंचार्ज ने तो दूसरी मृतक रितम की मां रत्ना द्विवेदी ने कराई है।
विज्ञापन
एसएचओ कविनगर अशोक सिसौदिया ने बताया कि आवासीय इलाके में व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। इसके लिए जीडीए ने चालान भी किया था। बावजूद इसके बिल्डिंग में व्यावसायिक गतिविधियां जारी थीं।
विज्ञापन
एसएचओ ने बताया कि बिल्डिंग में सुरक्षा के प्रबंध नहीं थे, फिर भी इंडियामार्ट की ओर से यहां पर ऑफिस लेकर काम किया जा रहा था। ब्रांच मैनेजर पर कंपनी कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरतने और बिल्डिंग मालिक और उसके बेटे पर आवासीय भवन को व्यावसायिक बनाकर काम कराने का आरोप है।
विज्ञापन
हादसे में मारे गए रितम की मां रत्ना द्विवेदी ने एफआईआर में लिखा है कि इंडियामार्ट ऑफिस में सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे। रितम कहता था कि ‘मम्मी..इंडियामार्ट ऑफिस की बिल्डिंग सेफ नहीं है।’ ब्रांच मैनेजर और अन्य अधिकारियों से ऑफिस बिल्डिंग में खतरे का अंदेशा जताकर उसने ऑफिस को शिफ्ट करने के लिए भी कहा था।
जीडीए के सचिव रविंद्र गोडबोले ने मंगलवार को बताया कि अरबन डेवलपमेंट एक्ट के तहत इस भवन के मालिक खिलाफ चालान काटा गया था और इस मामले में सुनवाई चल रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जीडीए शीघ्र प्रभावी कार्रवाई करेगा। बता दें कि इस हादसे में इंडियामार्ट के चार मैनेजर समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी।