फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Breaking the lock keeper's house burglary

ताला तोड़कर दरोगा के घर में चोरी

Sun, 12 Feb 2017 01:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Sun, 12 Feb 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
Breaking the lock keeper's house burglary
अपराध - फोटो : अमर उजाला
संजय नगर सेक्टर-23 में चोरों ने दरोगा के मकान के मेन गेट का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। कविनगर पुलिस छानबीन कर रही है। विनेश पत्नी राजकुमार के-949, संजय नगर सेक्टर-23 में बेटे के साथ रहती हैं।
विज्ञापन


वह एलआईयू गाजियाबाद में कांस्टेबल हैं, जबकि उनके पति बरेली में दरोगा हैं। पड़ोसियों ने बताया कि शुक्रवार को विनेश पति से मिलने के लिए बरेली चली गईं थीं। चारों ने देर रात में किसी समय मकान के मेन गेट का ताला तोड़कर चोरी की।
विज्ञापन


सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने घर का गेट खुला देखा, लेकिन मेन गेट अंदर से बंद होने के कारण उन्होंने समझा कि विनेश घर पर ही हैं। दोपहर के समय उनके घर के सामने वाली लेन में रहने वाली उनकी जेठानी ने अपनी बेटी को उनके घर किसी काम से भेजा तो घर के मेन गेट का ताला टूटा पड़ा था और अंदर सामान बिखरा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी बेटी ने तुरंत उन्हें जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने बाहर पड़ोसियों और मोहल्ले के लोगों को चोरी के बारे में बताया। पड़ोसियों के अनुसार चोरों ने उनके घर से एक एलईडी और अन्य सामान चुराया है।

वहीं, चर्चा रही कि चोर राजकुमार की लाइसेंसी रिवाल्वर भी चोरी कर ले गए हैं, हालांकि घरवालों के मौके पर न होने इस इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई। शाम करीब साढ़े चार बजे विनेश और पुलिस को चोरी की सूचना दी गई।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर गेट पर ताला लगवा दिया है। वहीं, इस संबंध में कविनगर एसएचओ हेमंत राय का कहना है कि पुलिस के पास अब तक कोई तहरीर नहीं आई है। पीड़ित परिवार के बरेली से लौटने के बाद ही पता चल सकेगा कि कितना और क्या-क्या सामान चोरी हुआ है। हालांकि 100 नंबर की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed