{"_id":"58bd8d734f1c1b7243dc42ef","slug":"booty-shot-on-opposing-merchant","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट का विरोध करने पर व्यापारी को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट का विरोध करने पर व्यापारी को मारी गोली
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 06 Mar 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
shoot
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीनगर। हाईवे पर कादराबाद पुलिस चेक पोस्ट के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने किराना व्यापारी से 4 हजार रुपये लूट लिए और विरोध करने पर गोली मारकर घायल कर दिया। गोली व्यापारी की बाजू में लगी है। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आदर्शनगर कालोनी निवासी अशोक कुमार की मेरठ मोहिउद्दीनपुर में किराना की दुकान है। रविवार रात वह दुकान बंद कर स्कूटर से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे कादराबाद पुलिस चेक पोस्ट के पास पहुंचे पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके सिर में हेलमेट मार दिया।
विज्ञापन
वे स्कूटी से गिर गए। व्यापारी कुछ समझ पाता कि बदमाशों ने उनकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया और 4 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने व्यापारी पर गोली चला दी। गोली व्यापारी की बाजू में लगी।
विज्ञापन
गोली की आवाज सुनकर राहगीरों को आता देख बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। राहगीरों ने अशोक को मोदीनगर के जीवन अस्पताल में भर्ती कराया। एसएचओ ध्रुव भूषण दूबे ने बताया कि घायल के भाई वासुदेव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जल्द ही बदमाशों को दबोच लिया जाएगा।