{"_id":"576ad4804f1c1b9172b48a77","slug":"bobby-broke-his-own-friend-naeem","type":"story","status":"publish","title_hn":" बॉबी के दोस्त नईम ने भी तोड़ा दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बॉबी के दोस्त नईम ने भी तोड़ा दम
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Thu, 23 Jun 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यशोदा अस्पताल में भर्ती बॉबी के दोस्त नईम कुरैशी (19) की भी बुधवार को उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। उसके परिजनों ने भी हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस बिजली गिरने से ही मौत होना मान रही है। दूसरी तरफ, बॉबी और नईम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी मौत की गुत्थी नहीं सुलझ पाई है। डॉक्टरों ने विसरा प्रिजर्व किया है।
नईम डासना चौकी क्षेत्र के मोहल्ला कस्सावान का रहने वाला था। उसके पिता छोटे की साहिबाबाद सब्जी मंडी में दुकान है। नईम भी पिता केसाथ दुकान पर बैठता था। वह आठ बहन-भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
परिजनों ने बताया कि वह मंगलवार दोपहर करीब एक बजे दोस्त बॉबी की बर्थ डे पार्टी सेलिब्रेट करने के लिए निकला था। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली गिरने से शरीर पर जलने के निशान दिखाई देते हैं, जबकि नईम के शरीर पर जलने के निशान नहीं थे। नईम और बॉबी की उनके दोस्तों ने साथियों के साथ मिलकर जहर देकर हत्या की है। उन्होंने इस संबंध में नगर कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ, कविनगर पुलिस ने सुबह घटनास्थल का मुआयना किया। आरोपियों के अलावा आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। कविनगर एसएचओ का कहना है कि अभी तक की छानबीन के बाद पुलिस इस नतीजे पर पहुंची है कि बिजली गिरने से ही दोनों युवकों की मौत हुई है।
बता दें कि मंगलवार को रमतेराम रोड निवासी बॉबी की रहस्यमय हालात में मौत हो गई थी, जबकि नईम को बेहोशी की हालत में यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह दोनों बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए तीन दोस्तों (एक लड़की) के साथ गोविंदपुरम के एक फ्लैट में गए थे। दोस्तों का कहना था कि बिजली गिरने से हादसा हुआ है।
मोबाइल कॉल रिकॉर्डिंग से गहराया संदेह
बॉबी के परिजनों को दो मोबाइल कॉल रिकॉर्डिंग मिली है। एक रिकॉर्डिंग में बॉबी की फ्रेंड बॉबी से कह रही है कि उसने तीन लोगों को क्यों बुलाया है। बॉबी कह रहा है कि दोस्त हैं, बर्थडे सेलिब्रेट करने बुलाया है। दूसरी रिकॉर्डिंग में लड़की बॉबी के दोस्त से कह रही है कि तुमने इसे (बॉबी) क्या दे दिया, इसे क्या हो गया है। परिजनों का कहना है कि दोनों रिकॉर्डिंग भी संदेह की तरफ इशारा कर रही हैं।
मीमो में लिखा ‘अज्ञात जहर’ से हो सकती है मौत
यशोदा अस्पताल से कविनगर थाने भेजे गए नईम के मीमो में लिखा है कि उसकी मौत की वजह ‘अज्ञात जहर’ हो सकता है। कविनगर एसएचओ अशोक सिसौदिया ने इसकी पुष्टि की है। दूसरी नईम का उपचार कर रहे डॉक्टर अरविंद डोगरा का कहना है कि नईम के गले में सूजन थी। लेकिन यह साफ नहीं हो पा रहा था कि उसकी मौत कैसे हुई है।