फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   BJP leader Brajpal Tewatia came AK-47 assault cases where, again, the question arose,

भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया हमला प्रकरणः कहां से आई एके-47, फिर खड़ा हुआ सवाल

Fri, 30 Sep 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 30 Sep 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
BJP leader Brajpal Tewatia came AK-47 assault cases where, again, the question arose,
AK 47 - फोटो : DEMO PIC
भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया हमला प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। अब फिर से सवाल खड़ा हो गया कि आखिर एके-47 कहां से आई थी। मामले में मुख्य आरोपी मनीष ने पुलिस को बयान दिया था कि हमले में इस्तेमाल एके-47 उसके पिता के समय से उसके पास थी, जो उसने संसार सिंह को दे दी थी।
विज्ञापन


हमले से पहले उसने संसार सिंह से ही एके-47 ली गई थी। दूसरी तरफ, बुधवार को रिमांड पर लिए गए संसार सिंह ने कहा था कि उसे एके-47 के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उसके पास मनीष पक्ष ने कारबाइन रखवाई थी। ऐसे में एके-47 को लेकर हुए खुलासे पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन


या तो मनीष ने झूठ बोला था या फिर संसार सिंह। हालांकि इस संबंध में एसपी देहात राकेश पांडेय का कहना है कि एके-47 के बारे में पुलिस जांच कर चुकी है। मनीष ने जो बयान दिया था, वही एके-47 की सच्चाई है। इस बारे में अब कोई बात बाकी नहीं रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 11 अगस्त को रावली रोड टेलीफोन एक्सचेंज के सामने कार सवार बदमाशों ने एके 47 व अन्य हथियारों से भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया के काफिले पर हमला किया था। हमले में भाजपा नेता समेत छह लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed