{"_id":"57a4cf824f1c1b6f152bbe51","slug":"bike-riders-snatching-woman-accused-chen","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने झपटी महिला से चेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने झपटी महिला से चेन
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Sat, 06 Aug 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
स्नैिचिंग
- फोटो : demo pics
स्कूटी से बेटी के साथ लौट रही महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन झपट ली। पीड़िता ने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। कल्पना पत्नी विनोद कुमार निवासी गोविंदपुरम एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। कल्पना बृहस्पतिवार शाम को बेटी के साथ स्कूटी पर रहीशपुर से गोविंदपुरम के लिए जा रही थी।
विज्ञापन
गोविंदपुरम चौकी से कुछ दूरी पर बाइक सवार दो बदमाश आए और कल्पना के गले पर झपटा मारकर चेन छीन ली। उन्होंने बताया कि दोनों बदमाशों ने हेलमेट लगाए हुए थे। कल्पना स्कूटी चला रही थीं।
विज्ञापन
उन्होंने ब्रेकर के पास स्कूटी की गति कुछ कम कर ली थी, तभी बदमाशों ने चेन झपटकर भाग निकले। महिला ने बहादुरी दिखाते हुए करीब एक किलो मीटर तक बदमाशों का पीछा किया।
विज्ञापन
लेकिन बदमाशों की बाइक की स्पीड तेज थी, वह भागने में कामयाब रहे। उन्होंने कंट्रोल को कॉल कर मामले की जानकारी दी। इसके बाद शुक्रवार देर शाम कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।