{"_id":"58bef95b4f1c1b5f3ddc3e19","slug":"bhopal-bomb-blast-alert-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल बम धमाके के बाद गाजियाबाद में अलर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भोपाल बम धमाके के बाद गाजियाबाद में अलर्ट
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Wed, 08 Mar 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
सुरक्षा
- फोटो : अमर उजाला
भोपाल-उज्जैन पैसेंजर में हुए बम विस्फोट के बाद गाजियाबाद में भी अलर्ट कर दिया गया है। शहर के अलावा आरपीएफ नॉर्दर्न रीजन में भी अलर्ट है। दिल्ली आने वाली हर ट्रेन की गहन चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मंगलवार देर शाम मॉल-मल्टीप्लेक्स और गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन
कानपुर, आगरा और गढ़मुक्तेश्वर की घटना के बाद मंगलवार को मध्य प्रदेश में बड़ी घटना घट गई। भोपाल-उज्जैन पैसेंजर में आतंकवादियों ने आईडी ब्लास्ट किया, जिसमें कई लोग जख्मी हुए हैं। इसके बाद देर शाम को लखनऊ में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई। इन घटनाओं को देखते हुए ट्रेनों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि शहर के मॉल मल्टीप्लेक्स में चेकिंग कराई गई है। साथ ही भीड़भाड़ भरे बाजारों, बस अड्डों पर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
दूसरी तरफ, आरपीएफ कमांडेंट शशी कुमार ने बताया कि नार्दर्न रीजन के सभी रेलवे स्टेशनों पर अलर्ट जारी किया गया है।
पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी वस्तु या व्यक्ति संदिग्ध दिखाई दे तो उसे तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ करें। वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दें।सीओ जीआरपी रणधीर सिंह ने बताया कि एसपी मुरादाबाद मंडल ने निर्देशित किया है कि ट्रेन के अंदर चलने वाले स्क्वायड यात्रियों पर नजर रखें।
सीट के नीचे और बाथरूम के आसपास संदिग्ध वस्तु दिखाई दे तो इसकी सूचना थाने में दें। प्लेटफार्म पर एनाउंसमेंट कराया जा रहा है, यदि जरूरत पड़ी तो होली तक अलर्ट जारी रखा जाएगा।