{"_id":"58b472ce4f1c1b3661830b26","slug":"bells-ringing-in-case-another-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिंगिंग बेल्स मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिंगिंग बेल्स मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Tue, 28 Feb 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
सुमित कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिंगिंग बेल्स कंपनी धोखाधड़ी मामले में सिहानी गेट पुलिस ने एक और वांछित आरोपी सुमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। इसके पास से सेल्युलर आपरेटर्स एसोसिएशन आफ इंडिया का कूट रचित अनुमोदन पत्र, 14 लाख 92 हजार रुपये और रिंगिंग बेल्स कंपनी की चेक बुक बरामद हुई है।
एसएचओ सिहानी गेट डालचंद ने बताया कि सुमित कुमार गौरी गामा डीह थाना सरैया जिला मुजफ्फरपुर बिहार का रहने वाला है। वह इन दिनों आशाराम वाली गली नबंर तीन मंडावली फजलपुर दिल्ली में रह रहा था। इसे सोमवार को नोएडा सेक्टर 62 से एक सूचना पर दबोचा गया।
बता दें कि बृहस्पतिवार रात सिहानी गेट पुलिस ने एक डिस्ट्रीब्यूटर की एफआईआर के आधार पर रिंगिंग बेल्स कंपनी के मालिक मोहित गोयल को धोखाधड़ी के मामले में उसके इंदिरापुरम स्थित आवास से गिरफ्तार किया था। पुलिस सुमित कुमार की तलाश में दबिश दे रही थी।
विज्ञापन
इस मामले में अभी तीन आरोपी भागे हुए हैं। जून 2015 में रिंगिंग बेल्स नाम की एक कंपनी बनाई और लोगों को 251 में स्मार्ट फोन और 2999 रुपये में सबसे सस्ता 4जी फोन देने का वादा किया था। उसके इस प्लान में 200 से अधिक डिस्ट्रीब्यूटर्स उसके साथ जुड़ गए और उसने उनसे 60 करोड़ से अधिक की ठगी की।
250 करोड़ की धोखाधड़ी मामला: पुलिस ने दर्ज नहीं की एफआईआर
250 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है। एसएचओ परशुराम का कहना है कि ऐसी कोई कंपनी उनके क्षेत्र में नहीं मिली है। लिहाजा अब निवेशक बिहार में ही इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।
बता दें कि बिहार की एक कंपनी द्वारा कई बार नाम बदलकर रियल स्टेट, एफडी, आरडी, पेंशन और प्लॉट देने का झांसा देकर करीब 250 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला सामने आया था। दावा है कि यह कंपनी बिहार के 500 से अधिक एजेंट और 20 हजार से अधिक लोगों के साथ धोखाधड़ी कर चुकी है।
कंपनी से जुड़े हुए 25 निवेशकों ने नगर कोतवाली में तहरीर दी थी। बिहार से आए निवेशकों का आरोप था कि कंपनी उनके साथ धोखाधड़ी करने वाली कंपनी नाम बदलकर नवयुग मार्केट में दूसरा दफ्तर खोलकर काम कर रही है।