फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Beer-liquor liquor shops off the highway

गाजियाबादः हाईवे किनारे बीयर-शराब की 55 दुकानें आज से बंद

Sat, 01 Apr 2017 01:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 01 Apr 2017 01:35 PM IST
विज्ञापन
Beer-liquor liquor shops off the highway
सुप्रीम कोर्ट ने लागाया प्रत‌िबंध - फोटो : अमर उजाला

शराब-बीयर शॉप को लेकर सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के बाद आज से गाजियाबाद में हाईवे किनारों से 55 दुकानों को बंद कर दिया जाएगा। पिछले दिनों डीएम, एसएसपी, लोक निर्माण विभाग और आबकारी विभाग के अधिकारियों के बीच हुई बैठक में इसका निर्णय लिया गया है। सबसे ज्यादा 35 दुकानें एनएच-24 से हटेंगी।

विज्ञापन


इसी प्रकार लोनी में 13 और लालकुआं से छपरौला के बीच सात दुकानें हटेंगी। निर्णय को एक अप्रैल से लागू कर दिया जाएगा। जिला आबकारी अधिकारी करुणेंद्र सिंह ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने एक आदेश के चलते इन दुकानों को बंद किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एनएच-24 पर यूपी गेट से लेकर मसूरी तक देशी शराब की 15, अंग्रेजी शराब की 06, बीयर की 08 शॉप के साथ ही छह मॉडल शॉप हटाए जाएंगे। इसी प्रकार लोनी स्थित स्टेट हाईवे-57 किनारे से देशी की 07, अंग्रेजी की 05 और बीयर की एक दुकान को हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएच-91 पर लालकुआं से छपरौला के बीच देशी, अंग्रेजी और बीयर की दो-दो दुकानों के साथ ही एक मॉडल शॉप को हटाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed