{"_id":"572d04444f1c1b5b315cd598","slug":"auto-cosmetics-distributor-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो में कॉस्मेटिक्स डिस्ट्रीब्यूटर को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑटो में कॉस्मेटिक्स डिस्ट्रीब्यूटर को लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 07 May 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
सुबह करीब नौ बजे कारोबारी का शव पंजाब सीमा के पास खाई से बरामद कर लिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद से लौट रहे कॉस्मेटिक्स डिस्ट्रीब्यूटर को ऑटो में जहरखुरानी गिरोह ने बेहोश कर लूट लिया। तंबाकू के मसाले को उड़ाकर उन्हें बेहोश किया और 40 हजार की नगदी लूटकर इंदिरापुरम के सेंट थॉमस स्कूल के पास फेंककर भाग गए। पीड़ित का इंदिरापुरम के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस ने शिकायत लेकर जहरखुरानी गिरोह की तलाश शुरू कर दी है। नीति खंड-एक निवासी राजेश रंजन कॉस्मेटिक सामान के डिस्ट्रीब्यूटर हैं। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे वह आरडीसी राजनगर से ऑटो लेकर इंदिरापुरम स्थित घर आ रहे थे।
मोहन नगर के पास ऑटो चालक के बगल वाली सीट पर बैठे युवक ने तंबाकू बनाने के लिए मसाला उड़ाया। जो उनकी नाक में चला गया। इससे वह बेहोश हो गए। दोपहर करीब तीन बजे वह सेंट थॉमस स्कूल के पास सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़े मिले।
विज्ञापन
उनके 40 हजार रुपये गायब थे। पुलिस नेे उन्हें इंदिरापुरम के अवंतिका अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। एसएचओ इंदिरापुरम गोरखनाथ यादव ने बताया कि शिकायत लेकर जहरखुरानी गिरोह की तलाश की जा रही है। जांच की जा रही है कि बेहोश करने के लिए किस दवा का प्रयोग किया।