फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Audi tragedy: the time of the accident was in Bareilly Imtiaz

ऑडी हादसा: तो हादसे के समय बरेली में था इम्तियाज

Mon, 27 Feb 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ साहिबाबाद
ब्यूरो अमर उजाला/ साहिबाबाद Updated Mon, 27 Feb 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Audi tragedy: the time of the accident was in Bareilly Imtiaz
इम्तियाज - फोटो : अमर उजाला
ऑडी-ऑटो टक्कर मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने खुलासा किया है कि हादसे के वक्त डा. मनीष रावत के साथ कथित चालक सैय्यद इम्तियाज नहीं था। सर्विंलांस के जरिए उसकी लोकेशन बरेली में आ रही है। फिलहाल ड्राइवर इम्तियाज की तलाश में क्राइम ब्रांच की टीम दबिश दे रही है।   
विज्ञापन

    
गाजियाबाद क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर एससी बेलवाल ने बताया कि डा. मनीष रावत और ड्राइवर इम्तियाज के मोबाइल की डिटेल निकाली तो पता चला कि दोनों की लोकेशन अलग अलग है। डा. मनीष की लोकेशन घटनास्थल पर थी। जबकि इम्तियाज की लोकेशन बरेली थी।
विज्ञापन


डा. मनीष रावत ने बयान दिया था कि उनके साथ कार में चालक इम्तियाज था। इम्तियाज ही कार चला रहा था। जब इम्तियाज की मोबाइल लोकेशन बरेली थी तो वह कार कैसे चला सकता है। इससे लग रहा है डॉक्टर मनीष गलत बयान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही दोनों की कॉल डिटेल भी निकाली हैं, जिससे पता चल सके कि डा. मनीष और इम्तियाज कब से संपर्क में थे। अगर इम्तियाज को फर्जी चालक बनाकर पेश किया गया है तो डॉक्टर पर धोखाधड़ी का मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।

क्राइम ब्रांच की टीम राजकुमार की भी कर रही तलाश      
क्राइम ब्रांच की टीम मामले में संजय नगर निवासी राजकुमार की भी तलाश कर रही है। टीम को जांच में पता चला है कि राजकुमार ने ही इम्तियाज को डा. मनीष से मिलवाया था। जब इम्तियाज कोर्ट में पेश हुआ था, उस दिन राजकुमार उसके साथ था। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने बताया कि डा. मनीष काफी समय से राजकुमार को जानते हैं।    
   
हादसे में हुई थी चार लोगों की मौत
बता दें कि 27 जनवरी को देर रात गौड़ ग्रीन एवेन्यू गोल चक्कर पर तेज रफ्तार ऑडी ने एक ऑटो में टक्कर मार दी थी, जिसमें नोएडा निवासी रिंकू यादव, कानपुर निवासी विशाल, यजुवेंद्र और ऑटो चालक संजीव निवासी एटा की मौत हो गई थी।


पांच फरवरी को इशहाक के नाम से फर्जी लाइसेंस से सैय्यद इम्तियाज ने कोर्ट से जमानत ली थी। नौ दिन बाद ऑडी कार मालिक मनीष रावत ने पुलिस के सामने आकर बयान दिया था। मामले में पुलिस की कथित लापरवाही को देखते हुए केस क्राइम ब्रांच का सौंप दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed