{"_id":"58d00bf74f1c1bb6681a2c75","slug":"assistant-engineer-convicted-in-bribery-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत मामले में असिस्टेंट इंजीनियर दोषी करार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्वत मामले में असिस्टेंट इंजीनियर दोषी करार
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Mon, 20 Mar 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
न्यायालय
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशेष सीबीआई कोर्ट ने 13 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोपी सहारनपुर एयरफोर्स स्टेशन सरसावा के असिस्टेंट गेरिजन इंजीनियर यशपाल सिंह को दोषी करार दिया है। सजा पर मंगलवार को बहस होगी।
विज्ञापन
12 नवंबर 2010 को कांट्रेक्टर अशोक कुमार ने सीबीआई से शिकायत की थी कि एयरफोर्स में किए गए काम के बिल भुगतान कराने के लिए यशपाल सिंह उनसे रिश्वत मांग रहा है। सीबीआई ने 15 मार्च 2010 को 13 हजार रुपये रिश्वत लेते यशपाल को रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। यह मामला स्पेशल सीबीआई जज अनिल कुमार झा की कोर्ट में चल रहा था।
विज्ञापन
कोर्ट ने सोमवार को आरोपी को दोषी करार दिया और सजा पर बहस के लिए मंगलवार की तारीख तय की है। इस केस में वरिष्ठ लोक अभियोजक नईम राजा हैं। इसमें 10 गवाहों की गवाही हुई। यशपाल सिंह मेरठ रोड रुड़की (उत्तराखंड) का रहने वाला है। इन दिनों वह जमानत पर चल रहा था।
विज्ञापन
शनिवार को वह कोर्ट में पेश हुआ। दोषी करार दिए जाने केबाद उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया और जेल भेज दिया।