{"_id":"56eef75b4f1c1bf425f1546b","slug":"arrested-three-accused-including-university-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू स्टूडेंट समेत तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीयू स्टूडेंट समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 21 Mar 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
अर्शी मलिक हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्शी मलिक हत्याकांड में पुलिस ने डीयू स्टूडेंट और प्रॉपर्टी डीलर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में प्रॉपर्टी डीलर पंकज है, जिसने फर्जी आईडी लगाकर एटीएस सोसायटी में फ्लैट लिया था। दूसरा आरोपी उसका डीयू स्टूडेंट साथी प्रिंस है।
विज्ञापन
तीसरा नसीम मुखबिर है। हालांकि पुलिस को फिलहाल तीनों के हत्याकांड में शामिल होने के पुख्ता सुबूत नहीं मिले हैं। पुलिस ने फ्लैट से बायनाकुलर (दूरबीन) भी बरामद कर ली है, जिससे अर्शी पर निगाह रखी जाती थी।
विज्ञापन
पंकज निवासी महिपालपुर और प्रिंस निवासी चिराग दिल्ली को पुणे से पूछताछ के लिए लाकर गिरफ्तार किया गया है, जबकि नसीम को मोहननगर से पकड़ा है। एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि पंकज ने दोस्त पार्थ की आईडी पर फोटो लगाकर फर्जी आईडी बनाई और एटीएस सोसायटी में फ्लैट किराए पर लिया था।
विज्ञापन
प्रिंस भी उसके साथ था। नसीम लगातार यूनुस उर्फ काले के संपर्क में रहकर अर्शी की जानकारी देता था। एसपी सिटी ने माना कि अभी यह साफ नहीं हो सका कि पंकज और प्रिंस को काले के इरादों की जानकारी थी या नहीं। मगर उन्हें हत्या की साजिश में शामिल माना जा रहा है। बता दें कि 11 मार्च की रात एटीएस सोसायटी में कपड़ा व्यापारी अर्शी मलिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
30 हजार रुपये के लिए अपनी आईडी पर किराए पर लिया फ्लैट
फ्लैट लेने के लिए काले पंकज से मिला था। उसने पंकज को लालच दिया कि वह फ्लैट में सट्टे और जुए का कारोबार करना चाहता है। पंकज ने 30 हजार रुपये लेकर फर्जी आईडी पर फ्लैट किराए पर दिलवाया था। पंकज और प्रिंस ने बताया कि उन्होंने गलती की है, मगर उन्हें हत्या के बारे में कोई जानकारी तक नहीं। वह फ्लैट के अंदर एक बार भी नहीं गए।
हत्या से पहले ही पुणे के लिए निकला था पंकज, प्रिंस भी गया गोवा
पंकज हत्या से दो घंटे पहले ही निजी काम से निजामुद्दीन एक्सप्रेस पकड़कर पुणे के लिए रवाना हुआ था, प्रिंस भी वारदात के एक दिन बाद गोवा गया था।
चचेरी बहन की शादी से पहले दबोचा
नसीम का कहना है कि वह पसौंडा में काले के पड़ोस में रहता था। जनवरी 2014 के बाद से उसका कोई संपर्क काले के साथ नहीं है। रविवार को उसकी चचेरी बहन की शादी है।
फ्लैट की वेरिफिकेशन ही नहीं की गई पूरी
एसपी सिटी ने बताया कि फ्लैट मालिक ने किराएदारों के वेरिफिकेशन के फॉर्म भरकर स्थानीय पुलिस को सौंपा था, मगर उसकी वेरिफिकेशन ही नहीं करवाई गई। वेरिफिकेशन एप्लीकेशन की रिसीविंग कॉपी फ्लैट मालिक के पास है। अगर पुलिस वेरिफिकेशन करवाती तो पहले ही इस साजिश को रोका जा सकता था।
दो दिन से फ्लैट में ही था यूनुस
एसपी सिटी ने बताया कि यूनुस उर्फ काले दो दिन से सोसायटी में ही रह रहा था। हालांकि वह पुलिस की नजरों से बचने के लिए दो दिन फ्लैट के अंदर ही रहा।