फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Arrested student arrested for rape from schoolgirl

छात्रा से रेप की कोशिश आरोपी दोस्त गिरफ्तार

Fri, 05 May 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजियाबाद Updated Fri, 05 May 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Arrested student arrested for rape from schoolgirl
कन्नौज नाबालिग लड़की का बलात्कार - फोटो : SELF

शास्त्री नगर निवासी सीएस की छात्रा से बुधवार को उसके ही दोस्त ने अपने फ्लैट पर ले जाकर रेप करने की कोशिश की। छात्रा ने शोर मचाया और जैसे-तैसे बचकर परिजनों के पास पहुंची। छात्रा के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पीड़ित छात्रा शास्त्री नगर में परिवार के साथ रहती है। वह दिल्ली के एक इंस्टीट्यूट में कंपनी सेक्रेटरी (सीएस) की पढ़ाई कर रही है। बुधवार को वह कालोनी के ही मंदिर में पूजा करने गई थी। मंदिर से जब वह वापस घर लौट रही थी तो रास्ते में  उसका दोस्त उसे मिल गया।
विज्ञापन


आरोप है कि घर छोड़ने के बहाने दोस्त उसे स्कूटी पर बैठाकर अपने फ्लैट पर ले गया और उससे रेप करने की कोशिश की। छात्रा ने विरोध करते हुए जब शोर मचाया तो युवक ने उसे छोड़ दिया। इसके बाद छात्रा घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने आरोपी छात्र की शिकायत थाना कविनगर में की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ द्वितीय मनीष मिश्र ने बताया कि आरोपी युवक कुणाल को राजनगर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वह शास्त्री नगर में ही रहता है और पॉलीटेक्निक का छात्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed