फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Arrested, accused of a plot to attack the world

हमले की साजिश का आरोपी संसार गिरफ्तार

Wed, 14 Sep 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Wed, 14 Sep 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Arrested, accused of a plot to attack the world
अपराध - फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया पर हमले के मामले में साजिश रचने के आरोपी संसार सिंह को करनाल मार्ग पर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी संसार सिंह सरधना क्षेत्र के गांव छुर का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन


बुधवार रात मुखबिर से सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच और आदर्श मंडी थाना पुलिस ने मेरठ करनाल मार्ग पर टिटौली चेकपोस्ट के पास घेराबंदी कर आई-20 कार को रोकने का इशारा किया। कार सवार तेजी से भागने लगा, तो पुलिस ने पीछा किया।
विज्ञापन


इसके बाद मुठभेड़ के दौरान कार पकड़ ली गई। कार में संसार सिंह बैठा हुआ था। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 32 बोर का पिस्टल बरामद हुआ। चर्चा है कि आरोपी संसार का एक साथी कार से कूदकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा ने बताया कि करीब एक माह पूर्व गाजियाबाद में भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया पर हुए हमले के मामले में संसार सिंह 120 बी का आरोपी बनाया गया था। उससे पूछताछ की जा रही है।


ब्रजपाल के 12 हमलावर पहुंच चुके हैं सलाखों के पीछे
भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया हमला प्रकरण में पुलिस टीम अब तक 12 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है। इनमें से तीन को पुलिस की अलग-अलग टीमों ने गिरफ्तार किया है, जबकि तीन पुलिस टीमों को चकमा देकर कोर्ट में पेश हो चुके हैं।

चार आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश देर रही है। आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ते और कोर्ट में भी सरेंडर नहीं करते तो पुलिस उनके घरों की कुर्की करेगी। इस संबंध में पुलिस कार्रवाई भी शुरू कर चुकी है।

बता दें कि 11 अगस्त को मुरादनगर में तेवतिया पर एके-47 से जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें तेवतिया समेत सात लोग घायल हो गए थे। मुख्य आरोपियों मनीष और मनोज समेत नौ को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है जबकि तीन आरोपियों ने सरेंडर कर दिया था।


अब 15 हजार के इनामी संसार सिंह को शामली पुलिस ने बुधवार को एनकाउंटर के बाद धर दबोचा। ऐसे में पुलिस को अब विजय बहादुर, सतवीरी, बिट्टू और पहलवान की तलाश है। सूत्र बताते हैं कि फरार चल रहे आरोपी भी कोर्ट में सरेंडर की फिराक में हैं। उधर पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों के सभी ठिकानों पर नजर रखी जा रही है। बहुत जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अभी तक यह हो चुके हैं गिरफ्तार: रामसिंह, निशांत, राहुल त्यागी, जितेंद्र उर्फ पोपे, अभिषेक, गौरव, मनीष, मनोज और संसार सिंह।
इन्होंने किया कोर्ट में सरेंडर: शौकेंद्र, विक्की और शेखर चौधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed