{"_id":"586d22614f1c1b1c7e159db7","slug":"antu-mishra-parents-including-the-former-minister-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री अंटू मिश्रा माता-पिता समेत कोर्ट में पेश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व मंत्री अंटू मिश्रा माता-पिता समेत कोर्ट में पेश
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Wed, 04 Jan 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
न्यायालय
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआरएचएम घोटाले के एक मामले में फंसे यूपी के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रहे अंटू मिश्रा और उनके माता पिता बुधवार को सीबीआई कोर्ट में पेश हुए। विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी के आदेश पर सीबीआई ने आरोपियों को उनके केस से संबंधित दस्तावेज सौंप दिए।
विज्ञापन
एनआरएचएम घोटाले के मामले में सीबीआई ने यूपी के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनंत कुमार मिश्रा उर्फ अंटू मिश्रा के खिलाफ दो चार्जशीट पेश की हैं। इनमें से एक चार्जशीट में उनकी माता विमला देवी और पिता दिनेशचंद्र मिश्रा को भी आरोपी बनाया गया है। इसी मामले में तीनों आरोपी बुधवार सुबह सीबीआई विशेष कोर्ट में पेश हुए।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री पर आरोप है कि उन्होंने गलत तरीके से सीएमओ परिवार कल्याण पद का सृजन किया और उन पर दवा कारोबारियों के मनमाफिक डॉक्टरों को तैनात कर दिया गया। नियम विपरीत किए गए इस कार्य केलिए अंटू मिश्रा ने दवा कारोबारियों ने करीब 27 क रोड़ रुपये की रिश्वत ली।
विज्ञापन
रिश्वत की इस रकम में से काफी रकम उसने अपने माता-पिता के नाम पर बनाई गई फर्जी कंपनियों में डालकर उसे एक नंबर की कमाई दर्शाया था। गिरफ्तारी से राहत के लिए आरोपियों ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ही 27 करोड़ रुपये जमा कराने के बाद आरोपियों को जमानत मिल गई थी।
सीबीआई के वरिष्ठ लोक अभियोजक अनुराग मोदी के अनुसार विगत तारीख पर कोर्ट ने सीबीआई को आदेश दिया था कि वह आरोपियों को उनके केस से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराएं। इसी के चलते बुधवार को तीनों आरोपियों को सभी दस्तावेज उपलब्ध करा दिए गए हैं।