फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Anand Joshi leads police could not yet

आनंद जोशी का पुलिस नहीं लगा सकी अब तक सुराग

Sun, 15 May 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 15 May 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Anand Joshi leads police could not yet
आनंद जोशी - फोटो : अमर उजाला

गृह मंत्रालय में अंडर सेक्रेटरी आनंद जोशी को घर से गए चार दिन बीत चुके हैं, परंतु अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। आनंद जोशी के परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है। उनकी पत्नी अभी डिप्रेशन में हैं।

विज्ञापन


तीस्ता शीतलवाड़ के एनजीओ को मिलने वाले विदेशी फंड की फाइलों को गायब करने के आरोप में सीबीआई ने मंगलवार को अंडर सेक्रेटरी आनंद जोशी के अभय खंड, इंदिरापुरम स्थित घर पर छापा मारा था।
विज्ञापन


बुधवार सुबह आनंद जोशी घर को छोड़कर चले गए। आनंद के बेटे लक्ष्य जोशी ने बताया कि मां की तबीयत में सुधार है, लेकिन वह अभी भी डिप्रेशन में हैं। सीओ इंदिरापुरम अतुल यादव ने बताया कि पुलिस की टीम आनंद जोशी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाया गया है। उन्होंने बताया कि सीबीआई की टीम भी आनंद जोशी की तलाश में लगी हुई है। गौरतलब है कि आनंद जोशी को सीबीआई के सामने 16 मई को पेश होना है।


आनंद और मीनाक्षी के फोन उज्जैन में चोरी हो गए थे
पुलिस भले ही परिवार के सभी सदस्यों के फोन नंबर सर्विलांस पर लगाकर जांच की बात कह रही है, लेकिन मंगलवार को सीबीआई छापे से पहले ही उज्जैन में आनंद और मीनाक्षी जोशी के फोन चोरी हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed