फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Allottees rigging replaced in flat number, millions Hdpe

प्लाट नंबर में हेराफेरी कर बदल दिया आवंटी, हड़पे लाखों

Fri, 08 Apr 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 08 Apr 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
Allottees rigging replaced in flat number, millions Hdpe
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला

जीडीए में लिपिकों की मिलीभगत से किया गया एक और फर्जीवाड़ा सामने आया है। जीडीए में तैनात रहे बाबू ने फाइलों में कटिंग कर प्लांट का नंबर बदल दिया। इस प्लाट को फर्जी दस्तावेज के जरिए किसी और के नाम कर दिया गया।

विज्ञापन


मूल आवंटी द्वारा जमा कराए गए धन को भी अन्य के खाते में जमा दिखाकर लाखों हड़प लिए गए। इंदिरापुरम स्थित इस प्रापर्टी की रजिस्ट्री भी करा दी गई। परेशान आवंटी ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र लिखा।
विज्ञापन


पत्र के जीडीए पहुंचते ही वीसी विजय यादव ने जांच कराई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर तीन आरोपियों समेत एक जीडीए लिपिक के खिलाफ बृहस्पतिवार को सिहानी गेट में जीडीए ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले के मुताबिक इंदिरापुरम स्थित भूखंड संख्या एसके थर्ड/22 दिल्ली निवासी एडवोकेट एमएस वीर को आवंटित किया गया था। एमएस वीर ने ओटीएस स्कीम के जरिए पूरा पैसा जीडीए में जमा करा दिया था।

जीडीए के तत्कालीन लिपिक व अन्य ने फाइलों में कटिंग के जरिए इस धनराशि को एसके थर्ड/363 में जमा करा दिया। लिपिक ने एकाउंट की जाम भी करा कर पावर ऑफ अटर्नी के जरिए रजिस्ट्री का प्रस्ताव भी दिया।

रजिस्ट्री के बाद इसे फ्रीहोल्ड भी करा दिया गया। पावर ऑफ अटर्नी की जांच करने पर यह भी फर्जी पाई गई है। एमएस वीर ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की थी।
एसएचओ सिहानी गेट अवनीश गौतम ने बताया कि जीडीए के मुख्य लिपिक रामनाथ ने तहरीर दी है कि इंदिरापुरम में एक व्यक्ति को आवंटित प्लॉट की पावर ऑफ अटर्नी फर्जी दस्तावेज पर बनाई गई है।


इस मामले में लोहामंडी निवासी सोनू, इंदिरापुरम निवासी तारकेश्वर पचौरी, नवयुग मार्केट निवासी सतीश कुमार और एक जीडीए बाबू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चारों के खिलाफ जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed