फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Alisha Khan's ex boyfriend was now threatened by WhatsApp

अलीशा खान को एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने अब व्हाट्स एप से दी धमकी

Sat, 19 Mar 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 19 Mar 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
Alisha Khan's ex boyfriend was now threatened by WhatsApp
व्हाट्सऐप - फोटो : फाइल फोटो

 बॉलीवुड एक्ट्रेस अलीशा खान को शनिवार को फिर उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने धमकी दी है। अलीशा का दावा है कि उनके व्हाट्स एप नंबर पर धमकी भरा मैसेज भेजा गया है कि जो रोक सके वो रोक ले, मैं तो वही करूंगा जो मुझे करना है। दूसरी तरफ, पुलिस ने अभी तक मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की है।

विज्ञापन


हालांकि एसपी सिटी ने मामले की जांच क्राइम ब्रांच से कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस को मुंबई जाकर इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार करना पड़ा तो पुलिस जाएगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को नगर कोतवाली में बॉलीवुड एक्ट्रेस अलीशा खान एफआईआर दर्ज कराने पहुंची तो पुलिस ने तहरीर लेकर अलीशा को वापस भेज दिया था। शनिवार को फिर धमकी भरा व्हाट्स एप मैसेज आने से अलीशा डरी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अलीशा खान ने शुक्रवार को नगर कोतवाली में तहरीर दी थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि बुलंदशहर का रहने वाला उनका एक्स ब्वॉयफ्रेंड उसे फोन पर धमकी दे रहा है। कह रहा है कि या तो 50 लाख रुपये दो, नहीं तो उनके पर्सनल वीडियो और फोटो वायरल कर देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed