फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Aditya Mega City student's death in mysterious circumstances

आदित्य मेगा सिटी में छात्र की संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 26 Aug 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला इंदिरापुरम
ब्यूरो,अमर उजाला इंदिरापुरम Updated Fri, 26 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Aditya Mega City student's death in mysterious circumstances
अपराध - फोटो : अमर उजाला
वैभवखंड स्थित आदित्य मेगा सिटी सोसायटी ई ब्लॉक में फर्स्ट फ्लोर से गिरकर नोएडा सेक्टर-22 निवासी सिविल कांट्रेक्टर के बेटे वरुण (16) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत से कुछ समय पहले ही वरुण ने गर्लफ्रेंड की अश्लील फोटो फेसबुक पर पोस्ट की थी।
विज्ञापन


वह सोसायटी में ही रहने वाली गर्लफ्रेंड से मिलने आया था। चार दिन पहले ही वरुण का गर्लफ्रेंड से झगड़ा हुआ था, जिसके चलते वह परेशान था। वरुण के परिजनों ने गर्लफ्रेंड के परिजनों के खिलाफ हत्या का शक जताते हुए शिकायत दी है।
विज्ञापन


बुधवार रात करीब नौ बजे आदित्य मेगा सिटी सोसायटी के गार्ड्स ने कुछ गिरने की आवाज सुनी तो ई-ब्लॉक में भागे। ग्राउंड फ्लोर पर बने एक कमरे की छत पर किशोर का शव लहूलुहान अवस्था में पड़ा था। गार्ड्स ने पुलिस को सूचना दी और किशोर को शांति गोपाल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल पर आए दोस्त के कॉल से उसकी पहचान वरुण राजपूत (16) निवासी नोएडा सेक्टर-22 के रूप हुई। पुलिस ने दोस्त को ही उसके गिरने की सूचना दी। कुछ देर बाद वरुण के मोबाइल पर उसकी मां सुधा की कॉल आई, जिसे सिपाही न रिसीव किया।

वरुण के बारे में पूछने पर सिपाही ने मां को बताया कि उसका एक्सीडेंट हो गया है।  बाकी परिजन रात में ही मौके पर पहुंचे तो उन्हें वरुण की मौत का पता चला। सीओ इंदिरापुरम अतुल यादव ने बताया कि वरुण के सिर के पिछले हिस्से में गिरने से चोट आई है।

वरुण के पैरों की हड्डियां भी टूट गई हैं। पोस्टमार्टम कराने के साथ ही वीडियोग्राफी भी करवाई गई है। परिजनों की शिकायत लेकर जांच की जा रही है। दोस्तों से पूछताछ में सामने आया कि स्कूल में ही पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ करीब डेढ़ वर्ष से उसका अफेयर था।

तीन दिन पहले दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिससे वह परेशान था। ऐसे में मामला सुसाइड का भी हो सकता है। हालांकि सुसाइड और हत्या दोनों एंगलों पर जांच की जा रही है।

मौसी के बेटे के जन्मदिन में जाना था
वरुण नोएडा सेक्टर-22 निवासी सिविल कांट्रेक्टर मदन सिंह राजपूत और सुधा का बेटा था। सुधा भी घर के पास ही एक लेडीज पर्स की शॉप चलाती हैं। वरुण नोएडा सेक्टर-62 के इंडस वैली स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र था।

थाने पर बिलखती मां सुधा ने बताया कि उनके पति मदन काम के चलते पिछले कुछ दिन से राजस्थान गए हुए हैं। बुधवार को वरुण स्कूल नहीं गया था। सुबह दोस्तों से मिलकर लौटा था। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह दुकान पर जा रहीं थीं।

इस दौरान उसने कहा कि वह शाम करीब साढ़े छह बजे दिल्ली के बदरपुर निवासी मौसी के बेटे के जन्मदिन की पार्टी में जाएगा। रात करीब साढ़े नौ बजे जब सुधा ने उसे कॉल की तो पुलिस ने उसके गिरने की सूचना उन्हें दी।

बेटे की मौत पर बिलखती मां ने बताया कि रसोई में दूध कप में पड़ा रहा, मगर वह बिना पिए ही चला गया। करीब तीन वर्ष पहले वरुण की तीन वर्ष की बहन की भी तबीयत बिगड़ने से मौत हो चुकी है। दोनों बच्चों की मौत के बाद से परिजन गहरे सदमे में हैं।

 दोस्त को बताकर गया था गर्लफ्रेंड के घर जा रहा है
बृहस्पतिवार सुबह थाने पहुंचे वरुण के दोस्त ने बताया कि शाम को वरुण ने कॉल कर उसे बताया था कि वह गर्लफ्रेंड के घर जा रहा है। उसने वरुण को रोका मगर उसने कॉल काट दी। यह बात उसने अपने दूसरे दोस्त को भी बताई थी।

रात करीब नौ बजे गर्लफ्रेंड ने अपने पिता के नंबर से कॉल कर वरुण के घर का पता मांगा। दोस्तों ने बताया कि गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद वह परेशान रहता था। हालांकि सभी दोस्त मिलकर उसे गर्लफ्रेंड से दूर रहने के लिए समझा रहे थे।

 छाती पर है गर्लफ्रेंड के नाम का टैटू, दोस्त बोले नहीं कर सकता सुसाइड
दोस्तों के अनुसार वरुण ने गर्लफ्रेंड के नाम का टैटू अपनी छाती के दाईं और गुदवा रखा था। इतना ही नहीं ब्लेड से अपनी छाती के बीचोंबीच भी उसका नाम लिखा था। दोस्तों ने बताया कि वरुण सुसाइड कर ही नहीं सकता है।

एक दोस्त ने बताया कि सुबह वह और वरुण साथ थे और वह काफी खुश था। नोएडा सेक्टर-41 में जाकर फास्ट फूड भी खाया था। भाई के जन्मदिन की पार्टी को लेकर वह काफी उत्साहित था।

किस फ्लोर से गिरा, पता नहीं, सोसायटी का एंट्री सीसीटीवी खराब
पुलिस का कहना है कि वरुण के शव की हालत देखकर लगता है कि वह नौवें या दसवें फ्लोर के ऊपर से ही गिरा है, लेकिन सही में किस फ्लोर से गिरा है, इसी जांच की जा रही है। उधर, पुलिस को सोसायटी की एंट्री पर लगे सीसीटीवी से कोई फुटेज नहीं मिली। सीसीटीवी खराब मिला।  

बेटे से मिलने की जिद्द करने लगी मां
 सेक्टर-22 स्थित एफ-88 निवासी मदन राजपूत सिविल कांट्रेक्टर हैं। मूलरूप से कुशीनगर जिले के रहने वाले मदन 15 वर्षों से सेक्टर-22 में परिवार समेत रह रहे हैं। वरुण की मौत की खबर सुनकर सुबह से उसके घर पर लोगों का तांता लगा रहा। उसके कई दोस्त भी घर पहुंचे जिन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि उनका प्रिय दोस्त अब नहीं रहा।

परिजनों ने बताया कि वरुण के मोबाइल पर किसी की कॉल आई और वह घर से इंदिरापुरम के लिए निकल गया था। बुधवार देर रात इंदिरापुरम पुलिस ने उसकी मौत की खबर बदरपुर निवासी मौसी को फोन करके दी।

वरुण की मौत की खबर मां से परिजनों ने छुपाकर रखी थी। डर था कि वह सदमे में आ जाएगी। बृहस्पतिवार सुबह जैसे ही मां को खबर मिली कि उसका जिगर का टुकड़ा अब नहीं रहा था तो वह रोती हुई घर से बाहर निकल आई और बेटे से मिलने की जिद्द करने लगी।

बड़ी मुश्किल से परिवार व लोगाें ने उन्हें रोका, लेकिन मगर वह बेहोश हो गई। लोगों ने बताया कि वरुण पढ़ाई में काफी तेज था। परिजनों ने सुसाइड की बात से इंकार करते हुए कहा कि वरुण की हत्या की गई है। उसकी दोस्त के परिजनों पर शक है।

गर्लफ्रेड की अश्लील फोटो तो नहीं मौत की वजह
 डेढ़ वर्ष से चल रहे प्रेम के रिश्ते को मौत से चंद मिनट पहले वरुण ने तार-तार कर दिया। जिसके साथ जीने-मरने की कसमें खाई, उसी की अश्लील फोटो मौत से चंद मिनट पहले सोशल नेटवर्किंग साइट पर पोस्ट कर बदनाम कर दिया। ऐसे में, अश्लील फोटो का सार्वजनिक किया जाना, वरुण की मौत की बड़ी वजह हो सकती है।

ये तथ्य सामने आने के बाद से आदित्य मेगा सिटी में हुई वरुण की मौत की गुत्थी उलझ गई है। फिलहाल पुलिस मामले को सुसाइड मानकर चल रही है, लेकिन वरुण के परिजनों ने उसकी गर्लफ्रेंड के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।

अब पुलिस के सामने बड़ा सवाल यह है कि वरुण की मौत सुसाइड है या बेटी और परिवार की इज्जत तार-तार होते देख गुस्से में की गई हत्या। पुलिस के अनुसार वरुण पहले भी आदित्य मेगा सोसायटी में गर्लफ्रेंड से मिलने आता रहता था।

बुधवार को उसने सोसायटी में एंट्री के दौरान गेट के रजिस्टर में एंट्री तक नहीं की। जांच में सामने आया कि उसने शाम साढ़े सात बजे अपने मोबाइल से गर्लफ्रेंड के अश्लील फोटो सोशल नेटवर्किंग साइट पर पोस्ट किए थे।

पुलिस को शक है कि तीन दिन पहले हुए झगड़े के बाद गर्लफ्रेंड ने बुधवार को उससे मिलने से मना किया होगा, जिस पर गुस्से में आकर वरुण ने उसकी अश्लील फोटो सार्वजनिक कर दी। सवाल यह भी है कि जब गर्लफ्रेंड ने उससे मिलने से मना किया तो सोसायटी के उस टावर में गया ही क्यों, जहां गर्लफ्रेंड रहती है।

आत्महत्या के साथ ही हत्या के एंगल पर भी गौर रही पुलिस को आशंका है कि अश्लील फोटो पोस्ट होने का पता चलने पर गर्लफ्रेंड के परिजन हत्या को अंजाम दे सकते हैं। फिलहाल गर्लफ्रेंड के परिजनों से पूछताछ जारी है।

सीओ इंदिरापुरम अतुल यादव ने बताया कि गर्लफ्रेंड के परिजनों का कहना है कि वरुण उनके घर पर आया ही नहीं। सोसायटी में हुए शोर के बाद उन्हें वरुण के गिरने का पता चला।

फोन का डिस्प्ले टूटा था, जूता मिला ग्राउंड फ्लोर पर
घटना के बाद वरुण लहूलुहान हालत में फर्स्ट फ्लोर स्थित छत पर मिला। पास ही पड़ा उसका मोबाइल फोन का डिस्प्ले टूटा मिला। जैसे उसे जानबूझकर तोड़ा गया हो। इतना ही नहीं एक जूता उसके पैर में था जबकि दूसरा ग्राउंड फ्लोर पर था। जैसे जूते को ऊपर से दूर फेंका गया हो। ये सब तथ्य मामले को हत्या की ओर मोड़ रहे हैं।

व्हाट्स एप पर भी लगाया स्टेटस इफ यू गो फार, आई विल डाई
दोस्तों के मुताबिक तीन दिन पहले गर्लफ्रेंड से झगड़ा होने के बाद से वरुण बेहद परेशान था। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने व्हाट्स एप स्टेटस पर लिखा इफ यू गो फार, आई विल डाई( अगर तुम दूर गई तो मैं मर जाउंगा)। पुलिस के अनुसार वरुण की कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं, जिससे कोई सुराग मिले।

सोशल साइट पर गर्लफ्रेंड भी करती थी प्यार का इजहार
ऐसा नहीं है कि सिर्फ वरुण का प्रेम एकतरफा था, सोशल साइट पर ही गर्लफ्रेंड की ओर से भी खुलेआम प्यार का इजहार किया जाता था। सोशल साइट पर वरुण ने अपने नाम के साथ गर्लफ्रेंड का उपनाम जोड़ा हुआ था।


छह अगस्त को देखी थी सुसाइड स्क्वॉयड
दोस्तों के अनुसार वरुण फिल्में देखने का बेहद शौकीन था। बीते छह अगस्त को ही उसने सुसाइड स्क्वॉयड नामक नई रिलीज हुई फिल्म भी देखी थी। मूवी में उसने सुपर हीरोज को लोगों की जान बचाते हुए देखा था।

इससे पहले उसने सुल्तान जैसी सकारात्मक दिशा देने वाली फिल्में भी देखी थीं। ऐसे में दोस्त उसके सुसाइड करने की बात को मानने से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed