फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A raging fire at the factory paint and gear

पेंट और गियर फैक्ट्री में लगी भीषण आग

Thu, 28 Apr 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मसूरी
ब्यूरो,अमर उजाला मसूरी Updated Thu, 28 Apr 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
A raging fire at the factory paint and gear
आग - फोटो : अमर उजाला
एनएच-24 पर उद्योग कुंज में बुधवार को पेंट और गियर बनाने वाली दो फैक्ट्रियों में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने करीब 60 वाटर टेंडर से साढ़े तीन घंटे में आग बुझाई। केमिकल में स्टेटिक चार्ज पैदा होना आग लगने का कारण बताया जा रहा है। करोड़ों के नुकसान का अनुमान है। डीएम ने कारखाना निदेशक को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


दोपहर करीब 12:45 बजे पहले आग कविनगर निवासी सुभाष चंद्रा की पेंट फैक्ट्री में लगी। यह भारत केमिकल प्रोडक्ट के नाम से है। फैक्ट्री में 15-16 कर्मचारी थे, जो थिनर आदि केमिकल से पेंट तैयार कर रहे थे।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने बताया कि केमिकलों से स्टेटिक चार्ज (चिंगारी) निकला, जिससे केमिकल ने आग पकड़ ली। इंस्टिंग्यूशटर से आग बुझाने की कोशिश की, मगर नाकाम रहे। कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बजे फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड पहुंची, तब तक आग विकराल हो चुकी थी, हवा तेज होने की वजह से पड़ोस की गियर बनाने वाली रोलिंग मिल फैक्ट्री भी आग की चपेट में आ गई। यह फैक्ट्री राजनगर के राजेंद्र कुमार की है।

चीफ फायर ऑफिसर अक्षय शर्मा ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए गाजियाबाद, साहिबाबाद, हिंडन एयरफोर्स, वैशाली, नोएडा, हापुड़, मेरठ, ग्रेटर नोएडा से फायर ब्रिगेड के 20 वाटर टेंडर मंगाए गए, जिन्होंने तीन चक्कर पानी लाकर शाम करीब सवा चार बजे आग पर काबू पाया।

दोनों फैक्ट्रियों में केमिकल, सामान और मशीनें आदि जल गईं। इनके मालिक छह करोड़ से ज्यादा का नुकसान बता रहे हैं।

शार्ट सर्किट से स्कूल बस जली, बाल-बाल बचे बच्चे, बस्ते जले
गंगनहर कांवड़ मार्ग पर सौंदा पुल के पास बुधवार दोपहर एक स्कूल बस में शार्ट सर्किट से आग लग गई। धुआं उठाते देख बस में सवार बच्चों में अफरातफरी मच गई और इलाका बच्चों की चीख पुकार से गुंज उठा।

इसी दौरान चालक ने आनन-फानन में लोगों की मदद से बच्चों को बस से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया और पुलिस ने पहुंचकर बच्चों को उनके घर पहुंचाया। उधर, स्कूल संचालक ने बस में बच्चों के होने से इनकार किया है।

एसओ आरती सोनी के मुताबिक उजैड़ा गांव में ग्रीन चाइल्ड एकेडमी के नाम से पब्लिक स्कूल है। जिसमें कांटेक्ट पर बच्चों के लिए बस लगी है। बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे भनैड़ा गांव निवासी मोनू बस में बच्चे लेकर मोदीनगर जा रहा था।

गंगनहर कांवड़ मार्ग पर सौंदा पुल के पास अचानक शार्ट सर्किट से बस में आग लग गई। इंजन के पास से बस से धुआं उठता देख चालक ने आनन-फानन में बस रोकी। आग देख बच्चों में चीख पुकार मच गई।


चालक ने आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से बच्चों को बस से नीचे उतारा और दमकल को सूचना दी। दमकल ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शी एवं बच्चों को बस से  निकालने में जुटे उजैड़ा गांव निवासी ग्रामीण निशांत चौधरी, कल्लू, प्रशांत, अभिषेक ने बताया कि बच्चे सकुशल निकाल लिए गए।

मगर उनके बस्ते आग में जल गए है। एसओ ने बताया कि बस में करीब 40 से 45 बच्चे थे। जिन्हें घर पहुंचा दिया गया है। चालक को हिरासत में लेकर जांच चल रही है।


बस में बच्चे नहीं थे।  बस मोदीनगर से सर्विस होकर स्कूल आ रही थी। इसी दौरान यह हादसा हुआ है। ब्रजपाल चौधरी स्कूल संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed