फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A bucket of water in a year-old child deaths from drowning

पानी से भरी बाल्टी में डूबने से एक वर्षीय बच्चे की मौत

Thu, 02 Mar 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला लोनी
ब्यूरो , अमर उजाला लोनी Updated Thu, 02 Mar 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
A bucket of water in a year-old child deaths from drowning
अपराध - फोटो : अमर उजाला

अशोक विहार कालोनी में बुधवार शाम को घर में खेल रहे एक वर्ष के बच्चे की पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अशोक विहार कालोनी में टीवी मैकेनिक मुशर्रफ परिवार के साथ रहते हैं। उनकी घर से कुछ दूरी पर टीवी रिपेयरिंग की दुकान है।

विज्ञापन


परिवार में पत्नी फातिमा, चार बेटे और एक बेटी हैं। बुधवार शाम करीब चार बजे फातिमा मकान में ऊपरी मंजिल पर कपड़े धो रही थीं। छोटा बेटा आजम (1) उनके पास ही खेल रहा था जबकि अन्य बच्चे कालोनी में ही ट्यूशन पढ़ने गए थे। कपड़े धोते समय फातिमा किसी काम से आजम को छत पर छोड़कर नीचे आ गईं।
विज्ञापन


कुछ देर बाद जब वह ऊपर पहुंची तो आजम पानी से भरी बाल्टी में उल्टा पड़ा हुआ था। उन्होंने आनन-फानन में आजम को बाल्टी से बाहर निकाला और मदद के लिए शोर मचाया। इस पर कालोनी के लोग उनके घर पहुंचे और आजम को उपचार के लिए खन्ना नगर कालोनी स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे,
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां डाक्टरों ने जांच के बाद आजम को मृत घोषित कर दिया। आजम की मौत से परिवार में मातम का माहौल है। माता-पिता और मृतक के भाई-बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।   दो वर्ष पूर्व भी पूर्वी जवाहर नगर कालोनी में बाथरूम में खेल रहे नौ माह के एक बच्चे की बाल्टी में डूबने से मौत हो चुकी है।

विशेषज्ञों का कहना है कि परिजनों की जरा सी लापरवाही बच्चे के लिए जानलेवा साबित हो जाती है। बता दें कि बीते शुक्रवार को खोड़ा में एक तीन साल की मासूम वॉशिंग मशीन में गिर गई थी, जिसे गंभीर चोटें आई थीं जबकि इसी दिन दिल्ली में जुड़वा भाईयों की वाशिंग मशीन में गिरने से मौत हो गई थी।

     
तीन साल तक के बच्चों को अकेला न छोड़े
चाइल्ड स्पेशलिस्ट डा. सचिन भार्गव ने बताया कि तीन साल तक के बच्चों का दिमाग का इतना विकसित नहीं हो पाता है कि वह खतरे को भांप सकें। ऐसे में तीन साल तक के बच्चों के साथ हमेशा किसी न किसी बड़े को जरूर रहना चाहिए ताकि उन्हें खतरे से बचाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed