{"_id":"5c043ffebdec22413f5d9eed","slug":"91543782398-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात युवक का शव मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात युवक का शव मिला
Updated Mon, 03 Dec 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अज्ञात युवक का शव मिला
गाजियाबाद। नंदग्राम मरियम हॉस्पिटल के पास एक 38 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला। शव देखकर लोगों में सनसनी फैल गई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
रविवार की सुबह नंदग्राम में मरियम हॉस्पिटल के पास कूड़े में एक युवक का शव पड़ा मिला। वहां से गुजर रहे लोगों ने 100 नंबर पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। नंदग्राम चौकी इंचार्ज प्रजंत त्यागी ने बताया कि युवक की उम्र करीब 38 वर्ष है। उसके सिर पर धारदार हथियार से बार किया है। सिर के बीच में काफी गहरा घाव है। खून ज्यादा बहने के कारण उसकी मृत्यु हो गई है। मृतक के शव की शिनाख्त के लिए प्रयास किया जा रहा है।