फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   एक्सीडेंट के मरीज को हॉस्पिटल ने नहीं दिया उपचार

एक्सीडेंट के मरीज को हॉस्पिटल ने नहीं दिया उपचार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
एक्सीडेंट के मरीज को हॉस्पिटल ने नहीं दिया उपचार
एक्सीडेंट के मरीज को हॉस्पिटल ने नहीं दिया उपचार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गाजियाबाद। एक्सीडेंट के मरीज का इलाज न करना एक हॉस्पिटल के लिए भारी पड़ेगा। थाना कविनगर प्रभारी ने कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पत्र लिखा है। डीएम की अनुमति मिलने के बाद अस्पताल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

एनएच-9 पर पांच अप्रैल की रात करीब 9:30 बजे एबीएस के पास चकरपुर फर्रुखाबाद निवासी पंकज को पैदल जाते समय ऑटो ने टक्कर मार दी थी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैफिक पुलिस का सिपाही गंभीर हालत में पंकज को कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल लेकर पहुंचा। हॉस्पिटल कर्मचारियों से उपचार करने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने उपचार करने से मना कर दिया। कहा कि बैड खाली नहीं है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक उपचार कर दिया जाए, जिससे उसका खून बहना बंद हो जाए। उसके बावजूद हॉस्पिटल प्रबंधन ने नहीं सुनी। कांस्टेबल ने कविनगर थाना प्रभारी को फोन पर सूचना दी। थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी घायल को प्राथमिक उपचार देने की मांग की, लेकिन उनकी बात भी नहीं सुनी। घायल उपचार न मिलने के कारण तड़पता रहा। इंस्पेक्टर ने उसे बाद में सर्वोदय हॉस्पिटल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर कविनगर राजकुमार शर्मा ने हॉस्पिटल की मनमानी के खिलाफ जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना की है। एक घायल जिंदगी मौत से जूझ रही थी। उसे उपचार देने से मना कर दिया। उन्होंने मांग हॉस्पिटल के खिलाफ कार्रवाई करने की मंजूरी मांगी है। कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल के जीएम अतुल बहल का कहना है पुलिस ऑटो रिक्शा में घायल को लेकर आए थे। हॉस्पिटल में कोई बैड खाली नहीं था। इसलिए पुलिस को दूसरे हॉस्पिटल में ले जाने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed