{"_id":"5bec87d8bdec2262ae58f687","slug":"81542227928-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरपाल पर पत्थर फेंके जाने के मामले में 6 नामजद समेत 20 अज्ञात पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमरपाल पर पत्थर फेंके जाने के मामले में 6 नामजद समेत 20 अज्ञात पर केस
Updated Thu, 15 Nov 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह नामजद और 20 अज्ञात पर एफआईआर
साहिबाबाद। खोड़ा छठ घाट पर पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा पर पत्थर फेंके जाने का मामला तूल पकड़ रहा है। बुधवार को खोड़ा पुलिस की ओर से मामले में छह लोगों के खिलाफ नामजद और 20 अज्ञाप पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है। उधर, प्रेस वार्ता कर नगर पालिका चेयरमैन रीना भाटी ने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा खोड़ा छठ घाट पर पिस्टल लेकर आए थे, जिससे हंगामा हुआ। उधर, अमरपाल ने कहा कि घाट पर हमारी हत्या की साजिश की गई थी।
खोड़ा एसएचओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पत्थर फेंके जाने के मामले में संज्ञान लेते हुए एसआई असगर अली की शिकायत पर प्रीत कसाना, अनिल, गुलाब, अंकित, जीत, विजय और 20 अन्य के खिलाफ उपद्रव की धारा 147, 504, 506 में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपियों की तलाश जारी है। गौरतलब है कि मंगलवार को खोड़ा के छठ घाट पर काफी भीड़ थी। इस दौरान साहिबाबाद विधानसभा के पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा भी छठ घाट पहुंचे थे। तभी किसी ने भीड़ से अमरपाल की ओर पत्थर फेंक दिया। इससे अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद खोड़ा थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ स्थिति को संभाला था। अमरपाल शर्मा की ओर से थाने में शिकायत दी गई थी।
पिस्टल लेकर आए थे अमरपाल : रीना भाटी
खोड़ा नगर पालिका की चेयरमैन रीना भाटी और देवर योगेश भाटी ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर अपनी जान का खतरा बताते हुए पूरे मामले में पुलिस प्रशासन की ढील बताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि छठ घाट पर साजिश के तहत पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा पिस्टल लेकर आए थे। इस पर लोगों ने हंगामा किया। पुलिस के मुकदमा दर्ज करने की बात पर रीना भाटी का कहना था कि पुलिस और प्रशासन मिला हुआ है। पुलिस के अधिकारी ने उनके देवर के गनर तक हटा दिए हैं, जबकि देवर उनकी पति की हत्या में गवाह है। उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत करेंगी। इसके बाद आमरण अनशन पर भी बैठेंगी।
विज्ञापन
अमरपाल बोले, मुझे पुलिस ने बचाया
दूसरी ओर, पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा ने प्रेसवार्ता कर कहा कि वह 25 साल से खोड़ा की छठ में शामिल होते आए हैं। वह अपने परिवार और समर्थकों के बीच गए थे। वहां से निकलने के दौरान उनके ऊपर पत्थर फेंके गए। उनकी हत्या की साजिश की गई थी। पुलिस कर्मी नहीं होते तो उनकी हत्या कर दी जाती। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है।