फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीएससी की छात्रा को पीटा

छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीएससी की छात्रा को पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीएससी की छात्रा को पीटा
छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीएससी की छात्रा को पीटा
विज्ञापन


गाजियाबाद। मनचलों ने बीएससी की छात्रा से पहले छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। छात्रा के जानकारी देने पर उसके परिजनों ने आरोपियों के घर जाकर शिकायत की तो उन्होंने उनसे भी मारपीट की। आरोपियों ने छात्रा के घर पर पथराव भी किया। पीड़िता ने तीन आरोपियों के खिलाफ कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

लाल कुआं क्षेत्र की एक कॉलोनी में परिवार के साथ रहने वाली बीएससी की छात्रा को मनचले कई दिन से परेशान कर रहे थे। छात्रा के मुताबिक कॉलोनी में ही रहने वाला सचिन आते-जाते समय उस पर अश्लील टिप्पणी कर छेड़छाड़ करता है। विरोध करने पर भी आरोपी रोजाना छेड़छाड़ कर रहा था। शनिवार शाम छात्रा कॉलेज से घर लौट रही थी। इसी दौरान सचिन ने उसके साथ फिर से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर सचिन ने उससे मारपीट की। पीड़िता ने घर जाकर परिजनों को पूरी वारदात बताई तो उसके पिता आरोपी के घर पहुंचे और विरोध जताया। इस पर सचिन ने छात्रा के पिता के साथ मारपीट करते हुए उन्हें भगा दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद सचिन अपने दो अन्य साथियों संजय व भोला के साथ छात्रा के घर पहुंचा और गाली-गलौज, मारपीट करते हुए उनके घर पर पथराव कर दिया। छात्रा के पिता ने कंट्रोल रूम पर पुलिस को सूचना दी। इस पर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिले। छात्रा ने कविनगर थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएचओ कविनगर राजकुमार शर्मा का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed