फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   चोरों के हौसले बुलंद, पुलिस बेबस: टीएचए में दो घरों के ताले तोड़कर लाखों की चोरी

चोरों के हौसले बुलंद, पुलिस बेबस: टीएचए में दो घरों के ताले तोड़कर लाखों की चोरी

Sun, 25 Nov 2018 01:48 AM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
चोरों के हौसले बुलंद, पुलिस बेबस: टीएचए में दो घरों के ताले तोड़कर लाखों की चोरी
मकान से लाखों की चोरी - फोटो : अमर उजाला
टीएचए में दो घरों के ताले तोड़ उड़ाया लाखों का माल
विज्ञापन

साहिबाबाद। खोड़ा के दीपक विहार में शुक्रवार रात करीब 3:30 बजे चोरों ने पूर्व प्रधान के घर का ताला तोड़कर 50 तोला सोना, दो मोबाइल, एक किलो चांदी और चार लाख रुपये साफ कर दिए। घेर में सोए पूर्व प्रधान जब सुबह घूमने निकला तो उसे चोरी का पता चला। पीड़ित के अनुसार चोरी कम से कम नौ बदमाश शामिल होेंगे। बदमाश कार, बाइक और स्कूटी से आए थे। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
जानकारी के मुताबिक, अतर सिंह यादव खोड़ा के दीपक विहार में परिवार के साथ रहते हैं। वह सेना से रिटायर हैं और पूर्व में प्रधान रह चुके हैं। उनके परिवार में बड़े बेटे लोकेश व उसकी पत्नी ललिता और छोटा बेटा दिनेश व अलका एक ही घर में रहते हैं। अतर सिंह घर के पास ही घेर में अपने दो पोते के साथ सोने चले गए थे। शनिवार सुबह करीब चार बजे वह टहलने के लिए सड़क आए तो देखा उनके घर के मेन गेट का ताला टूटा पड़ा है। वह तत्काल घर पहुंचे और बड़े बेटे को ताला टूटने की जानकारी दी। लोकेश ने बताया पहले केवल दो मोबाइल और कुछ रुपये जाने की जानकारी हुई। जब अंदर कमरों में देखा तो 50 तोला सोने के जेवर, एक किलो चांदी और चार लाख रुपये गायब थे। पुलिस ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन


पड़ोस में लगे सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश
पीड़ित के मुताबिक, पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बदमाश घर के बाहर कार और बाइक पर बैठकर जाते दिख रहे हैं। सीसीटीवी में नौ बदमाश दिख रहे हैैं।। पुलिस ने डीवीआर कब्जे में ले ली है। एसएचओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राइफल और लैपटॉप नहीं ले गए चोर
पूर्व प्रधान अतर सिंह के घर में घुसे बदमाश घर रखे जेवर और नकदी तो ले गए, लेकिन उनकी घर में रखी राइफल और दो लैपटॉप पर नजर नहीं पड़ी। पीड़ित अतर सिंह ने बताया कि उनका नौकर छूट्टी पर गया है। इसलिए वह पशुओं के पास घेर की रखवाली करने के लिए सोते थे। पुलिस सूत्रों की मानें घटना में किसी करीबी और जानकार का हाथ हो सकता है। जिसे पूरी जानकारी थी कि किस समय घटना को अंजाम देना है और सामान कहां रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed