फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ऑटो की टक्कर से हुई थी आईबी के रिटायर्ड डीएसपी की मौत

ऑटो की टक्कर से हुई थी आईबी के रिटायर्ड डीएसपी की मौत

Tue, 13 Nov 2018 05:43 PM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 05:43 PM IST
विज्ञापन
ऑटो की टक्कर से हुई थी आईबी के रिटायर्ड डीएसपी की मौत
ऑटो की टक्कर से हुई थी आईबी के रिटायर्ड डीएसपी की मौत
विज्ञापन

साहिबाबाद। वैशाली में चार नवंबर को आईबी के रिटायर्ड डीएसपी के शव मिलने के मामले में सोमवार को पुलिस ने एक ऑटो चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ऑटो की टक्कर से रिटायर्ड डीएसपी की मौत हुई थी। आरोपी चालक ने शव को वैशाली सेक्टर छह में एलिवेटेड रोड के नीचे फेंक दिया था और फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के मोबाइल से दोनों आरोपियों तक पहुंची।
एएसपी इंदिरापुरम रवि कुमार ने बताया कि दो नवंबर की सुबह करीब 11 बजे आरएन चक्रवर्ती (69) बैंक में रुपये जमा कराने के लिए जा रहे थे। इसी बीच मकनपुर निवासी अताबुल ने रिश्तेदार मंसूर को ऑटो सिखाते समय सड़क के किनारे पैदल जा रहे आरएन चक्रवर्ती को टक्कर मार दी। दोनों आरोपियों ने उन्हें ऑटो में डाल कर अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन करीब दो किलोमीटर तक वह अस्पताल की खोज में दौड़ते रहे। इसी बीच रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद दोनों ने रिटायर्ड डीएसपी को सेक्टर-6 के पास एलिवेटेड रोड के नीचे फेंक दिया और फरार हो गए। एएसपी ने बताया कि अस्पताल ले जाने के दौरान डीएसपी का मोबाइल ऑटो में गिर गया था। घर पहुंच कर दोनों आरोपियों को मोबाइल की जानकारी हुई। मंसूर ने मोबाइल किसी अन्य सवारी का समझ पत्नी का सिम कार्ड डालकर मोबाइल चालू कर दिया। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस दोनों आरोपियों तक पहुंच गई। बता दें कि
विज्ञापन


मोबाइल के आधार पर पुलिस ने की जांच
पुलिस जांच में पता चला कि हादसे के करीब दो घंटे बाद तक मृतक का मोबाइल बंद था। जिस स्थान पर मोबाइल बंद हुआ था, पुलिस उस स्थान की लोकेशन लेकर जांच में जुटी थी। मोबाइल के आईएमईआई नंबर के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
यह है मामला
वैशाली सेक्टर 6 निवासी आरएन चक्रवती दो नंवबर को रामप्रस्था ग्रीन स्थित घर से बैंक के लिए निकले थे। इसके बाद से वह लापता थे। आरएन चक्रवर्ती आईबी में डिप्टी एसपी पद से सेवानिवृत हुए थे। वह दिल के मरीज थे। चार नवंबर की सुबह उनका शव सेक्टर-6 स्थित एलिवेटेड रोड के नीचे से मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed