{"_id":"5bcf0fcdbdec2269a369a89a","slug":"71540296653-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने महिला को तीसरी मंजिल से नीचे फेंका, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने महिला को तीसरी मंजिल से नीचे फेंका, मौत
Updated Tue, 23 Oct 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक ने महिला को तीसरी मंजिल से नीचे फेंका, मौत
साहिबाबाद। खोड़ा के लोकप्रिय विहार में एक युवक महिला को तीसरी मंजिल से फेंककर फरार हो गया। आसपास के लोग महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला के पति ने आरोपी युवक के खिलाफ खोड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। मामला शनिवार का है।
मूलरूप से बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी मुर्तजा पत्नी इमराना खातून (35) और तीन बच्चों के साथ खोड़ा के लोकप्रिय विहार में रहते हैं। मुर्तजा 20 दिन पहले ही दिल्ली से खोड़ा कॉलोनी में रहने आए थे। दिल्ली निवासी शाहिद नाम का युवक इमराना का परिचित था। दोनों दोस्त थे। शनिवार दोपहर करीब दो बजे शाहिद, इमराना के घर पहुंचा। मुर्तजा ड्यूटी पर गए हुए थे। इमराना और शाहिद दोनों बात करने के लिए मकान की तीसरी मंजिल पर चले गए, जहां दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। इस दौरान शाहिद ने गुस्से में इमराना को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। महिला के नीचे गिरने के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने महिला को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात उपचार के दौरान इमराना की मौत हो गई। इमराना के पति ने खोड़ा थाने में शाहिद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी शाहिद की तलाश में जुटी है। एसएचओ खोड़ा धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित पति की शिकायत पर आरोपी शाहिद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
शाहिद से मिलना नहीं था पसंद
इमराना के पति ने बताया कि इमराना और शाहिद का मिलना जुलना था। उसे यह बात पसंद नहीं थी, इससे परेशान होकर वह परिवार को लेकर खोड़ा में रहने लगे थे। इसके बावजूद भी शाहिद ने उनकी पत्नी का पीछा नहीं छोड़ा। वह उससे मिलने आने लगा।