फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   स्ट्रीट क्राइम रोकने को आज से चलेगा ऑपरेशन गुंडा दमन-Ghaziabad city

स्ट्रीट क्राइम रोकने को आज से चलेगा ऑपरेशन गुंडा दमन-Ghaziabad city

Thu, 19 Jul 2018 06:04 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
स्ट्रीट क्राइम रोकने को आज से चलेगा ऑपरेशन गुंडा दमन-Ghaziabad city
स्ट्रीट क्राइम रोकने को आज से चलेगा ‘ऑपरेशन गुंडा दमन’
विज्ञापन

गाजियाबाद। बड़े अपराधों में तो पुलिस की ओर से तत्काल कार्रवाई कर दी जाती हैं, लेकिन मारपीट, लड़ाई-झगड़े के छोटे-छोटे केस फाइलों में दब जाते हैं। ऐसे मामलों में कार्रवाई कराने और गुनहगारों को दंडित कराने के लिए एसएसपी ने 19 जून से ‘ऑपरेशन गुंडा दमन’ शुरू किया है। तीन दिन तक चलने वाले इस ऑपरेशन में दो महीने (जून-जुलाई) में सभी थानों में दर्ज एनसीआर के वादियों को बुलाकर थाना प्रभारी वार्ता करेंगे। इन मामलों में जांच अधिकारी की लापरवाही मिली तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी वैभव कृष्ण ने सभी थाना प्रभारियों को बुधवार को सर्कुलर जारी कर दिया है। उन्होंने मामलों की सूचना एकत्र करने के लिए निर्धारित प्रोफार्मा भी दिया है। एसएसपी ने बताया कि स्ट्रीट क्राइम (मारपीट, लड़ाई-झगड़े, गाली-गलौज) के अधिकांश मामलों में प्रभावी कार्रवाई न होने की वजह से हत्या के प्रयास या हत्या जैसी गंभीर वारदातें होना भी सामने आया है। ऐसे में स्ट्रीट क्राइम को रोकने के लिए प्लानिंग की गई है। इस ऑपरेशन के तहत सभी थाना प्रभारी एनसीआर के वादियों से वार्ता कर जानेंगे कि जांच अधिकारी ने सही धाराओं में केस दर्ज किया है या नहीं। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर गंभीर धाराओं में केस को तरमीम किया गया है या नहीं। जांच में शिथिलता बरतने वाले जांच अधिकारियों के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। एसएचओ ऐसे दरोगाओं की रिपोर्ट सीओ के माध्यम से एसएसपी को भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed