फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   हेड कांस्टेबल के बेटे ने किया सुसाइड, दिल्ली के लिए भी-Cordination

हेड कांस्टेबल के बेटे ने किया सुसाइड, दिल्ली के लिए भी-Cordination

Thu, 24 Aug 2017 05:23 PM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 05:23 PM IST
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल के बेटे ने किया सुसाइड, दिल्ली के लिए भी-Cordination
रिटायर्ड हेड कांस्टेबल के बेटे ने किया सुसाइड
विज्ञापन

थाना सिहानी गेट क्षेत्र की कृष्णा नगर कालोनी में बुधवार दोपहर रिटायर्ड हेड कांस्टेबल के बेटे ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पता चला है कि विवाद के चलते बीते 10 दिन से युवक की पत्नी मायके चली गई थी, जिसके चलते वह डिप्रेशन में था।

यूपी पुलिस के रिटायर्ड हेड कांस्टेबल सतीश शर्मा, कृष्णा नगर कालोनी में परिवार साथ रहते हैं। उन्होंने साल 2009 में बेटे राहुल (32) की शादी दिल्ली के मीत नगर निवासी युवती से की थी। राहुल नोएडा की कंपनी में कार्यरत है और उसके दो बच्चे भी हैं। पिछले कुछ समय से राहुल और उसकी पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। करीब 10 दिन पहले राहुल की पत्नी नाराज होकर मायके चली गई। इससे राहुल डिप्रेशन में था। बुधवार सुबह वह अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो पिता सतीश कमरे में पहुंचे। इस दौरान उसके मुंह से झाग निकल रहा था। पड़ोसियों की मदद से पिता ने उसे शिवम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग सतीश शर्मा ने बताया कि बहू अपने साथ बच्चों को भी ले गई थी। वह लगातार बहू से बात कर उसे वापस बुला रहे थे लेकिन वह लगातार इंकार कर रही थी, जिससे बेटा और परेशान हो गया था। एसओ सिहानी गेट विनोद पांडेय ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला पत्नी से विवाद में सुसाइड का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed