{"_id":"5abb87024f1c1b304e8b4b33","slug":"61522239234-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ हवलदार का एटीएम चोरी कर खाते से निकाली रकम-Ghaziabad city","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीआरपीएफ हवलदार का एटीएम चोरी कर खाते से निकाली रकम-Ghaziabad city
Updated Wed, 28 Mar 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआरपीएफ हवलदार का एटीएम चोरी कर खाते से निकाली रकम
गाजियाबाद। सीआरपीएफ के एक हवलदार को ऑटो सवार युवकों ने पहले बस स्टैंड पर छोड़ने का झांसा देकर सड़कों पर घुमाया और फिर एटीएम व पर्स चोरी कर लिया। युवकों ने हवलदार के बैंक खाते से 56 हजार रुपये भी निकाल लिए। हवलदार ने कविनगर थाने में पर्स चोरी करने और ठगी कर रकम निकालने की तहरीर दी है।
मुरादाबाद निवासी धर्मवीर सीआरपीएफ में हवलदार हैं और फिलहाल नागपुर में तैनात हैं। छुट्टी लेकर घर जाने के लिए मंगलवार सुबह वह ट्रेन से नई दिल्ली स्टेशन पहुंचे। यहां से धर्मवीर ने मुरादाबाद जाने के लिए दिल्ली से जनरल टिकट लिया। उनका कहना है कि गाजियाबाद पहुंचकर उन्हें पता चला कि मुरादाबाद की ट्रेन लेट है और दोपहर एक बजे तक गाजियाबाद स्टेशन पहुंचेगी। इस पर उन्होंने बस से मुरादाबाद जाने का फैसला किया और रेलवे स्टेशन के पास से ही एक ऑटो में बैठ गए। धर्मवीर ने बताया कि उन्होंने ऑटो चालक से कहा कि उन्हें वहां पहुंचा दे, जहां से मुरादाबाद की बसें मिलती हैं। ऑटो चालक ने काफी देर तक शहर में घुमाकर करीब 10:30 बजे उन्हें एएलटी के पास छोड़ दिया। आरोप है कि ऑटो में पीछे की सीट पर बैठे दो युवकों ने उनका पर्स चोरी कर लिया। उसमें एटीएम के साथ-साथ उसका पासवर्ड भी था। थोड़ी ही देर में उनके खाते से 56 हजार रुपये निकाल लिए गए। कोतवाली प्रभारी समरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।