{"_id":"5a4938444f1c1b1f168b6447","slug":"61514747972-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांटने पर किशोर ने खाया जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डांटने पर किशोर ने खाया जहर
Updated Mon, 01 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पढ़ाई न करने पर डांटा
किशोर ने खाया ‘जहर’
- फरीदनगर की घटना, माता-पिता का रो रोकर बुरा हाल
अमर उजाला ब्यूरो
मोदीनगर।
थाना भोजपुर क्षेत्र के कस्बा फरीदनगर में पढ़ाई न करने पर पिता के डांटने पर 13 वर्षीय बच्चे ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी है। वहीं, घटना के बाद से माता-पिता का रो रोकर बुरा हाल है।
फरीदनगर निवासी एक व्यक्ति ने शनिवार रात पढ़ाई में लापरवाही करने पर अपने 13 साल के बेटे को डांट दिया। पिता के अनुसार, रविवार सुबह मां उठाने पर भी उनका बेटा नहीं जगा तो उसे स्थानीय डाक्टर को दिखाया गया। डाक्टर ने जांच के बाद बताया कि बच्चे में कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है। यह सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए और वह बच्चे को लेकर तत्काल मोदीनगर के अस्पताल में गए। जहां अब उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। बताया गया कि पिता के डांटने पर बच्चे ने रात में ही नाराज होकर किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। घटना के बाद से माता-पिता काफी डरे हुए हैं और उनका रो रोकर बुरा हाल है। उधर, भोजपुर थाना प्रभारी रामेश्वर सिंह का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।