{"_id":"5c08343ebdec2241b95b338a","slug":"51544041534-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएनएम से युवक ने की अभद्रता, छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एएनएम से युवक ने की अभद्रता, छेड़छाड़
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक ने एएनएम से की छेड़छाड़
साहिबाबाद। अर्थला के पास बुधवार को टीकाकरण करने आई एक एएनएम से युवक ने छेड़छाड़ और अभद्रता की। आरोप है कि विरोध करने पर हाथ मोड़ दिया। किसी तरह एएनएम भागकर जान बचाई। पीड़िता का आरोप है कि उसकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। पीड़िता ने साहिबाबाद थाने में तहरीर दी है। साथ ही वूमेन हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई है।
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली निवासी एक महिला गाजियाबाद के एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम है। वह बुधवार को अर्थला स्थित एक कालोनी में टीकाकरण करने गई थी। वह दोपहर करीब एक बजे स्वास्थ्य केंद्र जाने के लिए अर्थला पीर पर ऑटो का इंतजार कर रही थीं, तभी एक युवक ने उनसे छेड़छाड़ और अभद्रता की। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने हाथ मोड़ दिया। एएनएम ने शोर मचाया, लेकिन मदद के लिए कोई नहीं आया। पीड़िता ने भागकर जान बचाई। उन्होंने 100 नंबर पर भी फोन किया, लेकिन फोन नहीं मिला। पीड़िता ने साहिबाबाद थाने, उच्चाधिकारी और उप्र राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य राजदेवी चौधरी से शिकायत की। पीड़िता का कहना है कि आरोपी की उम्र 20 साल के आसपास थी। वह सामने आएगा तो पहचान लेंगी। एसएचओ रण सिंह का कहना है कि युवक ने छेड़छाड़ की थी। शिकायत पर जांच की जा रही है।
‘घटना के बाद से सहमी हूं’
पीड़ित एएनएम ने बताया कि वह तीन साल से अर्थला के आसपास टीकाकरण करने आ रही हैं। कुछ माह पूर्व उसके साथ लूटपाट हुई थी। घटना के बाद से वह काफी सहमी हुई हैं। उधर, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य एवं सपा नेत्री राजदेवी चौधरी ने चेतावनी दी है कि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो वह महिलाओं के साथ थाने का घेराव करेगी।