{"_id":"5bec871abdec22174c7df939","slug":"51542227738-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले की रेकी, सात मिनट में डाली डकैती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले की रेकी, सात मिनट में डाली डकैती
Updated Thu, 15 Nov 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले की रेकी, सात मिनट में डाली डकैती
साहिबाबाद। थाने के पास पड़ी डकैती ने जिले में पुलिस चौकसी की पोल खोल दी है। बदमाशों ने कुछ दिन पूर्व रेकी की थी और बुधवार को मात्र सात मिनट में करीब दो करोड़ का माल ले गए। पुलिस ने मार्केट के 10 से अधिक दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर लेकर जांच की तो पूरा घटनाक्रम पता चला। सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की कद काठी और बाइक के आधार पर पुलिस उन्हें तलाश रही है।
सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि लाल रंग की बाइक पर दो बदमाश आगे चल रहे थे। बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट पहना है। लाल बाइक के पीछे काले रंग बाइक थी। दोनों बाइक 100 मीटर दूर थीं। काली बाइक पर तीन बदमाश थे। बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट पहना है, जबकि पीछे बैठे दोनों बदमाश मास्क लगाए हुए हैं। दोपहर करीब 1.12 बजे बदमाश दुकान में घुसे। मार्केट में घुसने और निकलने का एक-एक ही रास्ता था। बदमाशों ने वारदात के लिए मुख्य रास्ते को चुना और भागने के लिए साधारण रास्ते से रेलवे स्टेशन की ओर निकल गए। एसएसपी ने करीब एक घंटे तक बंद दुकान में पीड़ित सराफ राहुल से पूछताछ की। एसएसपी ने बताया कि गोविंदपुरम में सराफ और श्याम पार्क मेन में हुई दोनों घटनाएं करीब एक जैसी हैं। दोनों घटनाओं को बदमाशों ने एक ही तरह से अंजाम दिया है। इसलिए इन वारदातोें में एक गैंग का हाथ हो सकता है। पुलिस सूत्रों की मानें तो मेरठ आईजी रामकुमार ने तीन दिन पूर्व गाजियाबाद में बढ़ रहे अपराध को रोकने के लिए पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की थी। बैठक में क्राइम कंट्रोल के लिए कड़े दिशा-निर्देश दिए गए थे। डकैती ने पुलिस सुरक्षा की पोल खोल दी है।
कारोबारी बोले-मार्केट में पहली बार हुई ऐसी घटना
श्यामपार्क मार्केट में करीब 30 साल से दुकान चलाने वाले एसपी चौहान का कहना है कि ऐसी वारदात यहां कभी नहीं हुई। पूर्व में एक या दो दुकानों में चोरी जरूर हुई है। पड़ोसी महिला ने बताया कि वारदात के समय उसने प्रेम ज्वेलर्स के बाहर एक बदमाश को पिस्टल लेकर खड़ा देखा था, लेकिन वह इतनी डर गई कि चाह कर भी पुलिस को सूचना नहीं दे सकी। डकैती की वारदात के दौरान आमने-सामने और आसपास के दुकानदार सड़क पर खड़े होकर तमाशा देखते रहे। अगर कोई पुलिस को सूचना दे देता तो बदमाश पकड़े जा सकते थे।
विज्ञापन
पुलिस पीसीआर को नहीं लगी भनक
स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के समय एलआर कॉलेज के पास पुलिस की पीसीआर खड़ी थी, उसे बदमाशों की भनक नहीं लग सकी। 100 नंबर पर शिकायत करने के करीब सात या आठ मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। व्यापारियों का कहना है कि पुलिस सुरक्षा नहीं दे पा रही है। घनी आबादी वाले श्याम पार्क में तंग गली में आकर दिनदहाड़े वारदात निंदनीय है। व्यापारियों की सुरक्षा की मांग को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री को पत्र लिखा जाएगा।
साक्ष्य मिटने के बाद पहुंची फोरेंसिक टीम
घटना एक बजे दोपहर की है। एसपी सिटी श्लोक कुमार, एसपीआरए अरविंद मौर्या, एसपी कंट्रोल रूम मनीष मिश्रा, साहिबाबाद सीओ राकेश मिश्रा समेत चारों थानों के एसएसचओ, क्रांइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद एसएसपी वैभव कृष्ण पहुंचे और करीब एक घंटे तक दुकान बंद कर पूछताछ करते रहे। इसके डेढ़ घंटे बाद करीब पौने तीन बजे फोरेंसिक टीम पहुंची। टीम ने साक्ष्य जुटाए। इससे पहले पुलिस अधिकारी और स्थानीय लोग दुकान में घुस चुके थे। पीड़ित, स्थानीय लोग और पुलिस काउंटर व अन्य सामान को छू चुके थे।
जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा : आईजी
शाम करीब पांच बजे आईजी रामकुमार घटनास्थल पर पहुंचे और पीडित व अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पूर्व में गोविंदपुरम में ज्वेलर्स के यहां हुई लूट और श्यामपार्क में डकैती की घटना में एक ही गैंग का हाथ लग रहा है। पुलिस की आठ टीमें लगाई गईं हैं। जल्द खुलासा किया जाएगा।