{"_id":"5bc727a8bdec22694623ca79","slug":"51539778472-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोसायटी की लिफ्ट में मेड से रेप की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोसायटी की लिफ्ट में मेड से रेप की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
Updated Wed, 17 Oct 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिफ्ट में मेड से रेप की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की एटीएस सोसायटी में सोमवार रात को मेड के साथ लिफ्ट में रेप की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी सोसायटी में ही एक परिवार के यहां चालक है। पीड़िता की शिकायत पर इंदिरापुरम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की एक कालोनी में महिला परिवार के साथ रहती है। वह एटीएस सोसायटी में मेड का काम करती है। पुलिस के मुताबिक महिला देर शाम लिफ्ट से पांचवीं मंजिल पर काम करने जा रही थी। इस दौरान लिफ्ट में सोसायटी के ही रहने वाले एक परिवार की कार का चालक भी मौजूद था। पीड़िता का आरोप है कि चालक ने महिला को पांचवीं मंजिल पर नहीं उतरने दिया। लिफ्ट में उसने महिला से रेप करने की कोशिश की। 23 वीं मंजिल पर लिफ्ट खुलने पर महिला शोर मचाती हुई बाहर की ओर भागी। उसकी चीख पुकार सुनकर सुरक्षा गार्ड और अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। सुरक्षा गार्डों ने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी। एसएचओ इंदिरापुरम नजीर अली खां ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी मूलरूप से ग्वालियर का अवधेश सिंह है। वह हाल में मकनपुर में किराए पर रहता है। उसके खिलाफ रेप करने की कोशिश की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपी ने लिफ्ट के अंदर मेड से रेप करने की कोशिश की। मौके पर उसे दबोच लिया गया। रेप के प्रयास की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
वैभव कृष्ण, एसएसपी
सीसीटीवी में भागती दिखाई दी महिला
इंदिरापुरम थाने के इंस्पेक्टर ओपी सिंह ने बताया कि सोसायटी में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी गई है। फुटेज में महिला भागती हुई दिखाई दी है।महिला के साथ हुई छेड़छाड़ कुछ घटना कैद हुई है। गिरफ्तार आरोपी अवधेश पिछले ढाई साल से सोसायटी में रहने वाले एक व्यक्ति की कार चला रहा था। मालिक ने उसका पुलिस सत्यापन भी करवाया था। आरोपी की एक साल पहले ही शादी हुई थी।