फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सीबीआई अफसर बनकर ठगी करने वाला स्पेशल-4 गैंग गिरफ्तार-Ghaziabad city

सीबीआई अफसर बनकर ठगी करने वाला स्पेशल-4 गैंग गिरफ्तार-Ghaziabad city

Sat, 23 Jun 2018 06:00 PM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 06:00 PM IST
विज्ञापन
सीबीआई अफसर बनकर ठगी करने वाला स्पेशल-4 गैंग गिरफ्तार-Ghaziabad city
सीबीआई अफसर बनकर ठगी करने वाला स्पेशल-4 गैंग गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। अक्षय कुमार की फिल्म ‘स्पेशल-26’ के अंदाज में फर्जी सीबीआई अफसर बनकर रेड डालने वाले ‘स्पेशल-4’ गैंग को इंदिरापुरम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस गैंग में फर्जी अधिकारी बने युवक दूसरे युवकों को सीबीआई में नौकरी दिलाने के नाम पर भी ठगी करते थे। पुलिस ने चारों फर्जी सीबीआई अधिकारियों को गिरफ्तार कर इनके पास से गाड़ी, लैपटॉप, फर्जी मुहर, ज्वाइनिंग लेटर और आईकार्ड बरामद किए हैं। यह गैंग नोएडा, दिल्ली, लखनऊ, फरीदाबाद, गुड़गांव समेत यूपी के कई जिलों में सक्रिय था।
एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि पकड़े गए युवक विशाल दुबे, विवेक दुबे, राहुल और संदीप कुमार हैं। विशाल और विवेक बिहार के दावथ गांव के रहने वाले हैं और फिलहाल मंगोलपुरी दिल्ली में रहते हैं। राहुल बिहार के दिनारा और संदीप रामपुर श्रावस्ती जिले का रहने वाला है। यह दोनों फिलहाल इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के भोवापुर में रहते थे। विशाल दुबे और विवेक दुबे दोनों रिश्तेदार हैं। विशाल सीबीआई में भर्ती होना चाहता था, लेकिन उसका सेलेक्शन नहीं हो पाया। इसके बाद वह फर्जी सीबीआई अधिकारी बन गया। उसके पास सीबीआई के सीनियर मेंबर एरिया ऑफिसर के पद नाम का फर्जी आईडी कार्ड भी मिला है। बाकी तीन युवकों पर सीबीआई के जूनियर असिस्टेंट का फर्जी आईडी कार्ड मिला है। इन पर वर्ष 2015 लिखा है और तभी से ये लोग ठगी कर रहे हैं। पूछताछ में युवकों ने बताया कि उन्होंने 2013 में रिलीज हुई फिल्म स्पेशल-26 और साउथ इंडियन मूवी बिजनेसमैन-वन देखी थी। इन्हें देखकर उन्हें फर्जी सीबीआई अधिकारी बनने का आइडिया मिला था। इन युवकों को गाड़ी किराए पर देने वाले दो भाइयों आकाश और हरदीप निवासी धामा एंकलेव लोनी को पुलिस ने गवाह बनाया है। पुलिस अब जांच कर रही है कि इनकी ठगी का शिकार कितने लोग बने हैं।
विज्ञापन


ऐसे करते थे ठगी
चारों युवक कई कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर रेड कर चुके हैं। कार्रवाई न करने के एवज में कारोबारियों से मोटी रकम वसूलते थे। उनका रेड डालने और बातचीत करने का अंदाज बिल्कुल अधिकारियों जैसा था। ऐसे में लोग चकरा जाते थे। इसके अलावा यह जॉब लगवाने के नाम पर भी रकम वसूलते थे। एसएसपी ने बताया कि हाल ही में इन युवकों ने इंदिरापुरम क्षेत्र के दो लोगों को सीबीआई में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर करीब 50 हजार रुपये ठग लिए थे। वह बीच-बीच में युवकों से फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दिखाकर 8-10 हजार रुपये ले लिया करते थे। इसके बाद फरार हो जाते थे। हाल ही में नौकरी नहीं मिलने पर पीड़ितों ने इंदिरापुरम पुलिस से शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़े लिखे हैं सभी आरोपी
विशाल दुबे बीएससी का छात्र है। विवेक दुबे एमए फाइनल ईयर का छात्र है और एसएससी की तैयारी कर रहा है। संदीप बीएससी एग्रीकल्चर का छात्र है, जबकि राहुल शर्मा 10वीं पास है।


सच में न बन सका तो झूठा सीबीआई अफसर बना
पुलिस के मुताबिक विशाल दुबे का सपना था कि वह सीबीआई अफसर बने, उसने परीक्षा भी दी, लेकिन पास नहीं हो पाया। इसके बाद वह फर्जी अफसर बन गया। उसके पास से बरामद लैपटॉप की स्क्रीन पर भी उसने अपना फोटो और सीबीआई का लोगो डाल रखा था। वह अपने गांव में भी खुद को सीबीआई का अधिकारी बताता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed